Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में सेफ्टी पर भयानक लापरवाही, मजदूरों की हेराफेरी, एक्सीडेंट पर सस्पेंड हो जाएंगे कई GM
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में सेफ्टी पर भयानक लापरवाही, मजदूरों की हेराफेरी, एक्सीडेंट पर सस्पेंड हो जाएंगे कई GM

16/01/2025 1 minute read
Horrible negligence on safety in Bhilai Steel Plant, manipulation of workers, if accident happens many GMs will be suspended

रेल मिल के मजदूरों को बार रॉड मिल में भेजा गया है। एक्सीडेंट होने की स्थिति में जिम्मेदारी कौन लेगा, यह बड़ा सवाल उठ गया है।

  • कर्मी बोले-फर्जीवाड़े का चल रहा धंधा, पढ़िए रिपोर्ट।
  • भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने उठाया बड़ा सवाल। सुरक्षा पर इतनी बड़ी लापरवाही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai STeel Plant) के भीतर वर्क्स एरिया में किस तरह से जुगाड से काम चलाया जाता है, उसका एक उदाहरण देखने में आया है। बार रॉड मिल में कैपिटल रिपेयर चल रहा है, जो की सम्भवतः एक सप्ताह का हो सकता है। इसके लिए लेबर सैकड़ों की संख्या मे रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से भेजे जा रहे हैं, जिनका गेट पास रेल मिल के महाप्रबंधक द्वारा जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: आलोक वर्मा ने राउरकेला इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज का संभाला कार्यभार

ऐसे मे कोई दुर्घटना घट गयी तो क्या होगा। इस बात की चिन्ता ना तो ठेकेदार करता है। ना ही गेट पास जारी करने वाले अधिकारी, क्योंकि ठेकेदार का दोनो जगह ठेका है। इसलिए वह रेल मिल के अपने कर्मियों को बेखौफ हो कर बार राड मिल भेज रहा है। जबकि मिली जानकारी के अनुसार कोई भी कैपिटल रिपेयर के लिए साल भर पहले से प्लानिंग हो जाती है और ठेकेदार को बता दिया जाता है कि इतना मैन पावर लगेगा, जिसके एवज मे ठेकेदार एक बडी रकम आपरेटिंग अथारिटी के साथ सांठ गांठ कर बना लेता है। और जुगाड से मैन पावर उपलब्ध करवा देता है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो जनरल हॉस्पिटल को सुपर स्पेशलिटी यूनिट बनाने एमओयू साइन, पढ़िए डिटेल

इस बात का खुलासा ऐसा होता है कि साइट पर सीआइएसएफ द्वारा बहुतायत में लेबरों का जमघट देख कर गेट पास की जांच की जाती है। तब पता लगता है कि दूसरे साइट के लेबर यहां कार्य पर लगाए गए गैं।

आज भी बार राड मिल में सीआइएसएफ द्वारा जांच की गयी तो अधिकांश लेबर के गेट पास रेल मिल के थे, जिस पर आपरेटिंग अथारिटी महाप्रबंधक का नाम लिखा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: 8 घंटे तक लगातार महामंथन, ईडी वर्क्स अंजनी कुमार और ईडी एचआर पवन कुमार भी दे गए मंत्र

अब प्रश्न यह उठता है कि रेल मिल में इतने दिनों तक काम नहीं होता है क्या? ठेकेदार और ऑपरेटिंग अथारिटी की मिली भगत से साफ-सफाई और हाउस कीपिंग के काम रोक दिए जाते है और इन्हीं लेबरों को दूसरी साइट्स पर इस्तेमाल कर तगड़ा बिल बना लिया जाता है। यह सब ऑपरेटिंग अथारिटी की मिली भगत के बिना असंभव है।

ये खबर भी पढ़ें: CITU नेता पीई अंताप्पन का निधन, शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज को देहदान, डाक्टर करेंगे रिसर्च

मान लीजिए कोई लेबर दुर्घटना का शिकार हो गया तो उसकी जिम्मेदारी बार राड मिल प्रबंधन लेगा क्या? ठेकेदार द्वारा दी जा रही मोटी मलाई का इतना प्रभाव होता है कि प्रबंधन सब जानते हुए भी इन लेबरों के गेट पास में ऑपरेटिंग अथारिटी के रूप में उनका नाम दर्ज है। फिर भी आंख बंद कर लेते हैं और इसी तरह से ठेकेदार के प्रभाव में यह फर्जीवाड़े का धंधा बदस्तूर जारी है। अब देखना यह है कि इस खबर पर भिलाई स्टील प्लांट का आधिकारिक बयान आता है या नहीं…?

ये खबर भी पढ़ें: BSP सिंटर प्लांट और एसएमएस-3 के सीजीएम आमने-सामने, खिलाड़ियों ने संभाला मोर्चा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 पेंशन: बजट 2025 की घोषणा में होगा दूध का दूध और पानी का पानी
Next: भिलाई स्टील प्लांट के टीएंडडी में सेफ्टी पर खाई कसम, पढ़िए किसने-क्या कहा…

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.