Big Breaking News: एनजेसीएस मीटिंग में प्रबंधन बोला-नहीं दे सकते एरियर

बीएमएस से हिमांशु शेखर बल, इंटक से हरजित सिंह, एचएमएस से राजेंद्र सिंह, सीटू से बिश्वरूप बनर्जी, एटक से डी. आदिनारायण मीटिंग में मौजूद हैं।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल कर्मचारियों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। सेल प्रबंधन ने हलफनामे के बाद अब एनजेसीएस मीटिंग में भी बोल दिया है कि एरियर नहीं दे सकते हैं। कंपनी इस स्थिति में नहीं है कि एरियर का पेमेंट किया जाए। यह बात सुनते ही सभी यूनियन नेता भड़क गए। काफी विवाद की स्थिति बनी। एक यूनियन नेता ने गुस्से में यहां तक बोल दिया कि फुल एनजेसीएस की मीटिंग तत्काल बुलाइए और यही बात आप मीटिंग में बोल बोलिएगा…। मीटिंग के दौरान काफी गुस्से का मंजर है। तीखी बहस जारी है। 

दिल्ली के स्कोप बिल्डिंग में मीटिंग चल रही है। बीएमएस से हिमांशु शेखर बल, इंटक से हरजित सिंह, एचएमएस से राजेंद्र सिंह, सीटू से बिश्वरूप बनर्जी, एटक से डी. आदिनारायण मीटिंग में मौजूद हैं। बातचीत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोई रिजल्ट निकलने वाला नहीं है। एनजेसीएस यूनियन नेता गुस्से में है। इसलिए संभव है कि बैठक बहिष्कार करके नेता बाहर आ जाएं। फिलहाल, बैठक जारी है। कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। 

ये खबर भी पढे़: SAIL News: अब तक के 9 वेतन समझौते क्या गैर-कानूनी थे...?

सीटू के नेता ललित मोहन मिश्र का कहना है कि सेल प्रबंधन अपने बचाव के लिए मीटिंग कर रही है। केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त को जवाब देने के लिए प्रबंधन ने एनजेसीएस सब कमेटी की मीटिंग कर रहा है,ताकि श्रम विभाग को बताया जा सके कि हम लोग मीटिंग कर रहे हैं। कुछ भी हो जाए, सभी यूनियन लीडर मिलकर बकाया एरियर के लिए बड़े आंदोलन की तरफ रुख करेंगे।  

ये खबर भी पढ़ें: SAIL वेतन समझौते के ड्राफ्ट से एरियर गायब, मंत्रालय तक नहीं, BMS बोला-कोर्ट केस लेंगे वापस…बशर्ते