बोकारो स्टील प्लांट ने कब्जेदारों को 9 मकानों से खदेड़ा
बीएसएल प्रबंधन ने संकेत दिए हैं कि टाउनशिप में अनधिकृत कब्जों की पहचान और उन्हें हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रबंधन ने टाउनशिप में अनधिकृत कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सम्पदा न्यायालय, बोकारो के निर्देश पर मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर नौ आवासों को कब्जा मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट, पुलिस बल तथा बीएसएल सुरक्षा विभाग की टीम की मौजूदगी में की गई। अभियान के
- बीएसएल प्रबंधन ने संकेत दिए हैं कि टाउनशिप में अनधिकृत कब्जों की पहचान और उन्हें हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रबंधन ने टाउनशिप में अनधिकृत कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सम्पदा न्यायालय, बोकारो के निर्देश पर मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर नौ आवासों को कब्जा मुक्त कराया गया।
यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट, पुलिस बल तथा बीएसएल सुरक्षा विभाग की टीम की मौजूदगी में की गई। अभियान के दौरान उन आवासों को खाली कराया गया, जिन पर अनधिकृत रूप से कब्जा किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें: RINL में 8 मौत से एक्शन मोड में SAIL CMD, सभी प्लांट का पोस्टमार्टम, देंगे अपना नंबर, कर्मचारी करेंगे डायरेक्ट कॉल
इन आवासों को कराया गया कब्जा मुक्त
09B/E/1149
09B/D/0523
09B/D/0538
09B/D/0686
09B/D/0745
09C/E/0162
09C/E/0163
09C/E/0254
09C/E/0269
ये खबर भी पढ़ें: SAIL New Lease Policy: सेल को मिलेगा राजस्व, टाउनशिप को नया जीवन, मेहनत सेफी की, श्रेय ले रहा कोई और
अवैध कब्जों पर लगातार चल रही कार्रवाई
बीएसएल प्रबंधन टाउनशिप की परिसंपत्तियों को सुरक्षित रखने और आवासों का उचित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर अतिक्रमण और अनधिकृत कब्जों के खिलाफ अभियान चला रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कंपनी की संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें: Visakhapatnam Steel Plant Accident: सीटू बोला-सुरक्षा से समझौते और निजीकरण की राजनीति का खतरनाक रिज़ल्ट, BSP भी उसी मॉडल पर
जरूरतमंद कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
जानकारों का कहना है कि अनधिकृत कब्जे हटने से खाली हुए आवासों का उपयोग पात्र कर्मचारियों के आवंटन के लिए किया जा सकेगा। इससे आवासों की कमी से जूझ रहे कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
ये खबर भी पढ़ें: युद्ध के बीच इज़राइल में नौकरी का मौका, 3500 पदों पर भर्ती, करीब 2 लाख तक सैलरी
बीएसएल प्रबंधन ने संकेत दिए हैं कि टाउनशिप में अनधिकृत कब्जों की पहचान और उन्हें हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रबंधन का उद्देश्य कंपनी की संपत्तियों की सुरक्षा के साथ-साथ आवास व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।
ये खबर भी पढ़ें: बिकने नहीं देंगे सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कलेक्टर साहब आप भी कुछ कीजिए, बीएसपी सबकुछ छुपा रहा