Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

बीएसपी प्रबंधन ने मृत मजदूर की पत्नी निर्मला को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंपा है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल भिलाई स्टील प्लांट हादसे पर अब एक्शन होना तय है। जीएम स्तर के 2 अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभागीय सुरक्षा अधिकारी (Departmental Safety

  • बीएसपी प्रबंधन ने मृत मजदूर की पत्नी निर्मला को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंपा है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल भिलाई स्टील प्लांट हादसे पर अब एक्शन होना तय है। जीएम स्तर के 2 अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभागीय सुरक्षा अधिकारी (Departmental Safety Officer) और ऑपरेटिंग अथॉरिटी को चार्जशीट दिया जा रहा है। सेल बीएसपी प्रबंधन का कहना है कि शुरुआती जांच में लापरवाही की बात सामने आ रही है। मजदूर की मौत हुई है। कार्यस्थल पर कार्य में लापरवाही का मामला बनता दिख रहा है। इसी मामले में दो दिन पूर्व सेफ्टी डिपार्टमेंट की ओर से एडवाइजरी लेटर जारी किया गया था। अब चार्जशीट दिया जा रहा है। बीएसपी के कोक ओवन बैटरी 5-6 के बीच सोमवार शाम को ठेका मजदूर ललित कुमार साहू की मौत हो गई थी। लोडर की चपेट में आने से जान गई थी। शुरुआती जांच में कुछ ऐसे साक्ष्य मिले, जिसकी वजह से जांच का ऐंगल ही बदल गया है। 33 वर्षीय मजदूर की मौत की वजह से सेल कारपोरेट आफिस और इस्पात मंत्रालय एक्शन में है। ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे स्पष्ट आदेश है कि जिम्मेदारी तय की जाए और कार्रवाई हो। इसी पर अमल करते हुए स्थानीय प्रबंधन ने डीएसओ बीसी मंडल और ऑपरेटिंग अथॉरिटी अतुल गोस्वामी को चार्जशीट देने की तैयारी कर ली गई है। प्रक्रिया को अपना लिया गया है। ऑपरेटिंग अथॉरिटी के एरिया में मजदूर की मौत हुई है। इसलिए उन्हें रडार पर लिया गया है। इसी तरह डीएसओ पर सख्ती की जा रही है। डीएसओ की जिम्मेदारी बनती है कि सुरक्षित कामकाज कराएं। ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम हादसे में मृत मजदूर ललित कुमार साहू की पत्नी निर्मला साहू को बीएसपी प्रबंधन की ओर से अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। प्रबंधन ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल