Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026 (Last updated: 14/09/2026) 1 minute read
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1

आधा शरीर जमीन की तरफ था। मशीन चालू अवस्था में पाई गई। शरीर का एक हिस्सा मशीन के बाहर था। शरीर मशीन के अंदर तथा दरवाजे के कांच में फंसा था।

  • बीएसपी के कोक ओवन में हादसा।
  • 33 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत।
  • राजनांदगांव का रहने वाला है मृत मजदूर ललित। 
  • मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार।
  • उत्कल प्रोजेक्ट प्राइवेट कंपनी के अधीन ठेका श्रमिक था ललित। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में सोमवार शाम साढ़े 4 बजे दर्दनाक हादसा हुआ है। कोक ओवन एंड कोल केमिकल डिपार्टमेंट (CO&CCD) में काम के दौरान बॉबकैट (Skid-Steer Loader) का उठा हुआ बकेट अचानक नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से 33 वर्षीय मजदूर ललित साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में मेडिकल पोस्ट में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक कर्मचारी ललित कुमार साहू

  • विभाग/शिफ्ट: CO&CCD विभाग, जनरल शिफ्ट
  • घटना का समय: शाम करीब 04:35 बजे
  • दुर्घटना स्थल: COB 5&6 का MCR#3 एरिया
  • हादसे की वजह: “Heman” कंपनी के स्किड स्टीयर लोडर
  • मशीन के सामने के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसने से
  • परिवार: पत्नी निर्मला साहू (32 वर्ष)

मौत का कारण ये आया सामने

सोमवार शाम लगभग साढ़े 4 बजे कोक ओवन बैटरी 5 एवं 6 के एमसीआर 3 एरिया में काम के दौरान अचानक आवाज सुनाई दी। आसपास मौजूद कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां ललित कुमार साहू “हेमन” मेक स्किड स्टीयर लोडर के सामने के दरवाजे एवं बकेट के बीच में फंसा दिखा। आधा शरीर जमीन की तरफ था। मशीन चालू अवस्था में पाई गई। उनका निचला शरीर मशीन के बाहर, जबकि ऊपरी शरीर मशीन के अंदर तथा दरवाजे के कांच की ओर था। उन्हें मशीन से बाहर निकाला गया तथा तत्काल एम्बुलेंस द्वारा एमएमपी-1 ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया। दम तोड़ने वाले मजदूर की पत्नी निर्मला साहू 175 वार्ड 09, नवागांव, राजनांदगांव में रहती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

ऑपरेशनल और हाउसकीपिंग का काम चल रहा था

CO&CCD में ऑपरेशनल और हाउसकीपिंग से संबंधित काम चल रहा था। इस दौरान बॉबकैट का बकेट उठी हुई स्थिति में था। इसी दौरान मजदूर उठे हुए बकेट की चपेट में कैसे आया, ये समझ से परे है। बकेट में दबने से कर्मी को गंभीर क्रश इंजरी हुई।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में RFID के प्रोजेक्ट वर्क का शिलान्यास, ड्यूटी छोड़कर जाने वालों की होगी पहचान

उठे हुए बकेट के नीचे कैसे पहुंचा कर्मी?

हादसे ने प्लांट में भारी उपकरणों के साथ काम के दौरान इस तरह के हादसे से सबको सोचने पर विवश कर दिया है। लोडर का बकेट उठी हुई स्थिति में होने के बावजूद उसके नीचे मजदूर किस परिस्थिति में गया। साथ ही, मशीन के लिफ्टिंग मैकेनिज्म या हाइड्रोलिक सिस्टम भी ठीक थे। मशीन चालू हालत में थी।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant RFID: 12 गेट और 170 आरएफआइडी कम फेस रीडर डिवाइस, कहां से बचकर जाओगे

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता
Next: BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.