BSP Retirement 2026: ED MM संग 11 अधिकारियों का इसी माह रिटायरमेंट, नए ईडी का इंतजार, इंटरव्यू की तैयारी भी

भिलाई स्टील प्लांट में 30 नवंबर 2026 को ED MM अजय कुमार चक्रवर्ती, 2 जीएम, एजीएम पीआर जवाहर बाजपेयी समेत 11 अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। जानिए पूरी रिटायरमेंट लिस्ट और नए ED-MM की नियुक्ति को लेकर क्या है चर्चा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में नवंबर का आखिरी दिन प्रशासनिक और विभागीय लिहाज से महत्वपूर्ण होने जा रहा है। 30 नवंबर 2026 को कार्यपालक निदेशक (ED-MM) अजय कुमार चक्रवर्ती समेत कुल 11 अधिकारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इस सूची में प्लांट, टाउनशिप, जनसंपर्क, मानव संसाधन और शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। एजीएम जनसंपर्क विभाग जवाहर बाजपेयी भी इसी माह रिटायर होने वाले हैं। 

इन अधिकारियों के रिटायरमेंट के साथ ही भिलाई स्टील प्लांट के कई विभागों में महत्वपूर्ण पद खाली होंगे। सबसे ज्यादा निगाहें ED-MM के पद पर टिकी हुई हैं। अजय कुमार चक्रवर्ती के सेवानिवृत्त होने के बाद इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को कौन संभालेगा, इसे लेकर अभी तक आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2026: भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 4 दिसंबर तक मौका

जानिए कौन-कौन रिटायर होने वाले हैं

अजय कुमार चक्रवर्ती (Ajoy Kumar Chakraborty): ED-MM

हरप्रीत सिंह (Harpreet Singh) : GM-Projects

प्रकाश बम्बेश्वर (Prakash Bombeshwar): GM-SMS-1

डी. चंद्राकर सिंह (D. Chandrakar Singh) : DGM-PHED

जवाहर बाजपेयी (Jawahar Bajpai) :AGM-Public Relations

प्रेम सागर (O. Prem Sagar) : AGM-HR

वेंकटेश्वरन कुमार (Venkateshwaran Kumar) : AGM-DIC (SECT)

दीपक डोनाल्ड जेम्स (Deepak Donald James) : AGM-RCL

कौशल कुमार देवांगन (Kaushal Kumar Dewangan) : AGM-RSM

प्रशांत दवे (Prashant Dave) : AM-A&D

नमिता सुनील देशपांडे (Namita Sunil Deshpande) : Senior Lecturer-Education

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: इंटक ने सौंपा नए वेतन समझौते का चार्टर ऑफ डिमांड, बकाया एरियर लेंगे, पढ़ें सभी मांग

कौन बनेगा भिलाई का नया ED MM

BSP में नए ईडी एमएम की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि सीजीएम स्तर के अधिकारियों को ईडी पद पर पदोन्नति देने के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल इसी महीने जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि सेल की किसी दूसरी यूनिट में कार्यरत ईडी को भिलाई स्टील प्लांट लाया जा सकता है। ऐसे में नए ईडी एमएम को लेकर सेल प्रबंधन के अगले कदम पर सबकी नजर रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL JM 2026 Promotion Exam Cancelled: बोकारो में धांधली, सजा पूरे सेल कर्मचारियों को, अधिकारी की कुर्सी अभी दूर…

प्लांट से टाउनशिप और स्कूल तक असर

रिटायरमेंट सूची में शामिल अधिकारियों की जिम्मेदारियां अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी रही हैं। इसमें मटेरियल मैनेजमेंट, प्रोजेक्ट्स, स्टील मेल्टिंग शॉप, पीएचईडी, जनसंपर्क, एचआर, आरसीएल, आरएसएम और शिक्षा विभाग शामिल हैं। 30 नवंबर को इन अधिकारियों की सेवा अवधि पूरी होने के साथ ही संबंधित विभागों में नई जिम्मेदारियों और पदस्थापना को लेकर भी हलचल बढ़ने की संभावना है।