CISF Transfer Orders: 6 डीआईजी का तबादला, 1 को अतिरिक्त प्रभार, भिलाई के DIG IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी गए दिल्ली

भिलाई इस्पात संयंत्र में तैनात डीआईजी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का एनसीआर जोन मुख्यालय में स्थानांतरण अहम माना जा रहा है। सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) मुख्यालय ने संगठनात्मक और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए छह उप महानिरीक्षक (DIG) स्तर के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। महानिदेशक (DG), CISF ने इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है। इसके साथ ही एक वरिष्ठ अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल के लिए

  • भिलाई इस्पात संयंत्र में तैनात डीआईजी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का एनसीआर जोन मुख्यालय में स्थानांतरण अहम माना जा रहा है।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) मुख्यालय ने संगठनात्मक और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए छह उप महानिरीक्षक (DIG) स्तर के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। महानिदेशक (DG), CISF ने इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है। इसके साथ ही एक वरिष्ठ अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त करने तथा अनुपालन रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। ये खबर भी पढ़ें: क्या उजड़ेगी Bhilai Township? हजारों परिवारों के आशियाने पर खतरा, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी ने नीति आयोग, पीएम से लगाई गुहार, पढ़ें जानिए तबादला किस-किस अधिकारी का हुआ डीआईजी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, आईपीएस वर्तमान पदस्थापना : बीएसपी भिलाई नई पदस्थापना : एनसीआर जोन मुख्यालय, नई दिल्ली डीआईजी अपूर्व पांडेय वर्तमान पदस्थापना : एएसजी अहमदाबाद नई पदस्थापना : एफएचक्यू, नई दिल्ली (डीआईजी/इंटेलिजेंस) डीआईजी विनोद कुमार चौरसिया वर्तमान पदस्थापना : एनईजेड मुख्यालय, गुवाहाटी नई पदस्थापना : एएसजी अहमदाबाद डीआईजी अजय कुमार खंडेलवाल वर्तमान पदस्थापना : एसजेड-1 मुख्यालय, चेन्नई नई पदस्थापना : एनईजेड मुख्यालय, गुवाहाटी ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 2: चोर ने खुद स्वीकारा, BSP अफसरों ने पुलिस को बताया, आधी रात को सुपरवाइजर को घर से उठाया डीआईजी अजय कुमार वर्तमान पदस्थापना : एएसजी कोलकाता नई पदस्थापना : एएसजी हैदराबाद डीआईजी एल. कैमिनलुन हाओकिप वर्तमान पदस्थापना : आईएसपी बर्नपुर नई पदस्थापना : एएसजी कोलकाता इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार सीआईएसएफ मुख्यालय ने एक अलग आदेश में डॉ. संतोष कुमार सिंह, आईपीएस, डीआईजी, एसजेड-2 मुख्यालय हैदराबाद को एसजेड-1 मुख्यालय, चेन्नई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वे चेन्नई में नियमित डीआईजी की नियुक्ति होने तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप तत्काल प्रभाव से लागू आदेश मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल के लिए रिलीव किया जाए। कार्यभार छोड़ने और ग्रहण करने की रिपोर्ट भी शीघ्र मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सीआईएसएफ के इस प्रशासनिक फेरबदल को संगठन की परिचालन क्षमता और सुरक्षा प्रबंधन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital Privatization: 29 को BSP कर्मचारी लगाएंगे काला बिल्ला, 30 को हॉस्पिटल के सामने प्रदर्शन, पढ़ें शेड्यूल खासतौर पर भिलाई इस्पात संयंत्र में तैनात डीआईजी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का नई दिल्ली स्थित एनसीआर जोन मुख्यालय में स्थानांतरण क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि काफी समय से वह कोशिश कर रहे थे, क्योंकि दिल्ली में ही परिवार का एक अन्य सदस्य भी नौकरी में है। इसलिए वह परिवार के साथ रहने के प्राथमिकता दे रहे थे। उनके आवेदन को स्वीकार करते हुए ट्रांसफर कर दिया गया है। ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग