भिलाई के निर्माण कार्यों में देरी, गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट, निगम आयुक्त की चढ़ी भौं
समीक्षा बैठक के दौरान निर्माण कार्यों में लेट लपेती-आयुक्त हुए सख्त। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर निगम (Bhilai Nagar Nigam) के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विभिन्न विकास कार्यो के विषयों पर विस्तृत चर्चा हेतु समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से अधोसंरचना, राज्यप्रवर्तित, सांसद निधि, विधायक निधि, पार्षद निधि, मूलभूत एवं 15वें वित्त आयोग से कराये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा की गई। ये खबर भी पढ़ें: *बीएसपी वर्कर्स यूनियन: लीव कांबिनेशन की बाध्यता हटाएं, HRIS का मिला ये आदे
- समीक्षा बैठक के दौरान निर्माण कार्यों में लेट लपेती-आयुक्त हुए सख्त।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर निगम (Bhilai Nagar Nigam) के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विभिन्न विकास कार्यो के विषयों पर विस्तृत चर्चा हेतु समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से अधोसंरचना, राज्यप्रवर्तित, सांसद निधि, विधायक निधि, पार्षद निधि, मूलभूत एवं 15वें वित्त आयोग से कराये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा की गई।
ये खबर भी पढ़ें: *बीएसपी वर्कर्स यूनियन: लीव कांबिनेशन की बाध्यता हटाएं, HRIS का मिला ये आदेश, मुर्गा चौक ओवर ब्रिज होगा चालू *
आयुक्त ने सभी अधिकारियो को निर्देशित किए है, कि जो भी विकास कार्य कराये जा रहे है, वह गुणवत्तापूर्ण के साथ समय अवधि में पूर्ण की जाए।
आयुक्त ने प्रातः भ्रमण कर अलग-अलग जोन क्षेत्रो का निरीक्षण किए है उन्होने मौके पर अधिकारियो द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की मानिटरिंग किए थे। सभी अधिकारियो को निर्देशित किए थे, जो भी कमी हो रही है, उसका तत्काल निराकरण किया जाए।
ये खबर भी पढ़ें: EX BSP OA पहुंचा रिवाइवल अस्पताल, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी पर बात, टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए SAIL Mediclaim Scheme से कैशलेस सुविधा
बैठक में अलग-अलग विभागो से कराये जा रहे विकास कार्यो के संबंधित अधिकारी से कार्य की प्रगति की स्थिति की जानकारी प्राप्त किए। जो भी ठेकेदार कार्य में विलम्ब कर रहे है, या कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं कर रहे है या कार्य में लापरवाही बरती जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें: हर घर तिरंगा पर निबंध लिखने वाले बीएसपी अधिकारियों - कर्मचारियों को मिला अवॉर्ड, पढ़िए नाम
उन ठेकेदारो को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश आयुक्त ने दिए है। आयुक्त ने कहा नए कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाने से लेकर कार्यादेश होने एवं कार्य पूर्ण होने की प्रक्रिया समय सीमा में होनी चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें: Digital Arrest Fraud: डिजिटल गिरफ्तारी धोखाधड़ी रोकने 6.69 लाख सिम कार्ड, 1,32,000 IMEI ब्लॉक
बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उपअभियंता, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, उद्यान अधिकारी एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी उतरे बैडमिंटन कोर्ट पर, महिलाओं का दबदबा, पढ़िए रिजल्ट