अधूरे वेतन समझौते और 39 माह के बकाया एरियर पर डॉ. संजीवा रेड्डी की SAIL चेयरमैन से मुलाकात जल्द, पढ़ें
कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्पलाइज यूनियन (इंटक) के महासचिव एवं स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीव रेड्डी से मुलाकात की। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। संजय कुमार साहू ने बताया कि बीएसपी कर्मचारियों का 1 जनवरी 2017 से लंबित वेतन समझौता तथा 39 माह का एरियर अब तक लंबित है। उन्
- कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्पलाइज यूनियन (इंटक) के महासचिव एवं स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीव रेड्डी से मुलाकात की। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
संजय कुमार साहू ने बताया कि बीएसपी कर्मचारियों का 1 जनवरी 2017 से लंबित वेतन समझौता तथा 39 माह का एरियर अब तक लंबित है। उन्होंने आग्रह किया कि सेल प्रबंधन के साथ जल्द से जल्द एनजेसीएस की बैठक आयोजित कर वेतन समझौते का निराकरण किया जाए। साथ ही 1 जनवरी 2027 से प्रस्तावित नए वेतन समझौते के लिए शीघ्र समिति गठित करने की भी मांग रखी।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant Promotions 2026: आरएसपी के 1085 कर्मचारियों-अधिकारियों का प्रमोशन, जश्न
बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र में उत्पादन एवं रखरखाव कार्यों में लगे 70 प्रतिशत से अधिक ठेका श्रमिकों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित केंद्रीय न्यूनतम वेतन, सभी लागू भत्तों तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही सेल में ठेका श्रमिकों की लगभग 40 प्रतिशत की जा रही कटौती पर रोक लगाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: 21 बीएसपी अधिकारियों के रिटेंशन आवास खाली, 34 मकानों से कब्जेदार बेदखल
चर्चा के उपरांत डॉ. जी. संजीव रेड्डी ने आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही सेल चेयरमैन से इस विषय पर चर्चा करेंगे तथा कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि लंबित वेतन समझौते का शीघ्र समाधान कराने और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए इंटक लगातार प्रयासरत रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें: AIIMS से पहले छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश का सबसे शानदार हॉस्पिटल हमारा सेक्टर 9 था, बिकने जा रहा, बचा लो…