1000 रुपए ईपीएस 95 पेंशन, जिंदगी गुजारना मुश्किल, रमन सिंह बोले-पीएम मोदी, वित्त-श्रम मंत्री से करूंगा बात

ईपीएस 95 इकाई को मिली सौगात सदस्यों में हर्ष की लहर। राज्य अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी ने बधाई दी। सूचनाजी न्यूज, राजनांदगांव। आजादी का 80वाँ वर्ष, ईपीएस 95 पेंशनर्स के राजनांदगांव इकाई के लिए खुशियों का एक सौगात लेकर आया है। राजनांदगांव इकाई के अध्यक्ष आरके वर्मा, समन्वयक एजाजुर रहमान, एसएन बाजपेई, बीएम

  • ईपीएस 95 इकाई को मिली सौगात सदस्यों में हर्ष की लहर। राज्य अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी ने बधाई दी।
सूचनाजी न्यूज, राजनांदगांव। आजादी का 80वाँ वर्ष, ईपीएस 95 पेंशनर्स के राजनांदगांव इकाई के लिए खुशियों का एक सौगात लेकर आया है। राजनांदगांव इकाई के अध्यक्ष आरके वर्मा, समन्वयक एजाजुर रहमान, एसएन बाजपेई, बीएम विश्वकर्मा और अन्य वरिष्ठ सदस्यों, महिला एवं बुजुर्ग साथियों के साथ, ध्वजारोहण के पश्चात, सांसद प्रतिनिधि शिव वर्मा के नेतृत्व में भूतपूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधान सभा अध्यक्ष रमन सिंह से मुलाकात की। केंद्रीय राष्ट्रीय संघर्ष समिति के निर्देशानुसार, ज्ञापन सौंपकर, उनसे निवेदन किया गया कि न्यूनतम पेंशन में वृद्धि की बरसों पुरानी मांग लंबित है और पिछले 12 वर्षों से एक हजार रुपए की न्यूनतम पेंशन जस की तस है। आसमान छूती महंगाई के इस जमाने में इस अल्प पेंशन में परिवार का गुजारा नामुमकिन है। श्रम मंत्री और विभिन्न सांसदों से समय समय पर अनुरोध किया जा चुका है। यहां तक कि प्रधानमंत्री से भी केंद्रीय नेतागण मिल चुके हैं मगर कोई सकारात्मक हल नहीं निकला। अतः आप ही इस मुद्दे पर पहल करें और न्यूनतम पेंशन को जैसी कि हमारी समिति की मांग है। साढ़े सात हजार रुपए महीना में बढ़ोतरी करवाने के लिए सरकार से बात करें। ये खबर भी पढ़ें: SAIL डायरेक्टर माइनिंग एमआरके गुप्ता का सेलम स्टील प्लांट में खास ठहराव, पहले दिन समीक्षा, दूसरे दिन देशभक्ति की दीक्षा, इन्हें मिला अवॉर्ड रमन सिंह ने समिति के सभी सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस विषय पर वे निश्चित रूप से सीधे प्रधानमंत्री और साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और श्रम मंत्री मंसुख मांडविया से भी चर्चा करके सकारात्मक हल निकालेंगे। तत्पश्चात, आरके वर्मा अध्यक्ष, एजाजुर रहमान समन्वयक और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने डॉक्टर रमन से अनुरोध किया कि समिति के भवन के विस्तार और पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक मदद करें। ये खबर भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर बीएसपी के ईडी वर्क्स राकेश कुमार 4,000 करोड़ के लाभ के लक्ष्य पर ये बोले… इस बिंदु पर डॉक्टर रमन ने कहा कि वे भवन के लिए दस लाख रुपयों की घोषणा करते हैं और जल्द से जल्द यह फंड आप लोगों की सामुदायिक भवन के लिए जारी कर दी जाएगी। इस पर सभी सदस्यों में हर्ष की लहर फैल गई। सभी सदस्यों ने डॉक्टर रमन के प्रति आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने भी आपस में एक दूसरे को बधाई दी। तुरंत राज्य अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी को सूचित किया गया। ये खबर भी पढ़ें:भिलाई सेक्टर 10 में खुल रही सेलम स्टील प्लांट के बर्तनों की दुकान, ये है पता