EPS 95 Pension: सरकार-EPFO पर पेंशनर्स गुस्सा, किसका साथ-किसका विश्वास, जमा पैसा करो वापस…
गुस्साए पेंशनभोगी ने कहा-नहीं चाहिए ऐसी पेंशन। सबका पैसा वापस करे ईपीएफओ…। ईपीएफओ-सरकार पर लगाए आरोप। सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। कम्रचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) पर एक बार फिर गुस्सा भड़क गया है। ईपीएफओ (EPFO) से उम्मीद है कि कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याओं की मांग को पूरा करे। लेकिन, रिजल्ट न आने से सोशल मीडिया पर पेंशनर्स तिलमिलाए हुए हैं। अब तो पेंशनर्स यहां बोलने लगे हैं कि उनका जमा पैसा ईपीएफओ वापस करे। जिंदगी के पड़ाव में पाई-पाई के लिए परेशान होना पड़ रह
- गुस्साए पेंशनभोगी ने कहा-नहीं चाहिए ऐसी पेंशन। सबका पैसा वापस करे ईपीएफओ…। ईपीएफओ-सरकार पर लगाए आरोप।
ये खबर भी पढ़ें: DPS Bhilai कांड: भिलाई स्टील प्लांट पूरी तरह से शांत, पैरेंट्स हो रहे अशांत…
पेंशनर्स राम शकल गौतम ने लिखा-ईपीएस 95 (EPS 95) से संबंधित सभी पेंशनभोगी कर्मचारी ईपीएफओ (EPFO) से वापस लें। कर्मचारियों को जमा पैसे का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक ढेला कोई लाभ पेंशन का नाम कुछ नहीं मिल रहा। केवल ईपीएफओ सरकार सभी बुजुर्गों को एक साल की पुड़िया देने का काम रही है। नहीं चाहिए ऐसी पेंशन। सबका पैसा वापस करे ईपीएफओ…।
ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशन फंड का कॉर्पस तेजी से बढ़ा, लेकिन ईपीएस 95 पेंशन नहीं, लोकसभा में फंसी सरकार
एक अन्य पेंशनभोगी (Pensioners) सनत रावल ने कमेंट करते हुए लिखा-बहुत गंभीर घोटाला है। ईपीएफओ (EPFO) के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एनएसी जिंदाबाद…। पेंशनभोगियों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media Platform) के Admin त्रिपुरारी सरन ने कहा-भूलने की कोशिस कीजिए भाईजी 74+हूं। जी रहा हूं। पत्नी 70 साल से ऊपर हैं। अब याद करके क्या करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन छोड़िए नॉर्मल पेंशन भी नहीं बनी सीनियर मैनेजर की, 1990 से 2013 का रिकॉर्ड गायब, EPFO- BSP के उड़े होश
इसी तरह Rajendra P. Srivastava का कहना है कि प्रधानमंत्री जी पर विश्वास तब तक नहीं, जब तक EPS-95 पेंशन योजना (EPS 95 Pension Scheme) के सदस्यों के लिए आदेश जारी नहीं करते है। वादा करके निभाते नहीं हैं। और नारा देते है सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास।
ये खबर भी पढ़ें: कोविड 19 से मृत व्यक्ति के घर वालों को मिलेगा पैसा, सरकार ने जारी किया 1 करोड़ 7 लाख, ये है जिलेवार आंकड़ा
दक्षिणामूर्ति एच ने भी अपनी भावना व्यक्त की। उन्होंने लिखा-हम अपनी सरकार पर कैसे विश्वास कर सकते हैं। कृपया इसका पालन करें और जब तक हमें सरकारी आदेश नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन: पेंशनभोगियों के लपेटे में पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ईपीएफओ, पढ़िए