संयुक्त यूनियन का पहला बयान: हर स्तर पर सफल रही BSP में हड़ताल
एसएमएस 2 के तीनों कनवर्टर एवं सभी 6 कास्टर बंद हो गए। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। संयुक्त यूनियन (Joint Union) ने कहा कि भिलाई सहित सेल के सभी इकाइयों में हड़ताल पूरी तरह से सफल रही। भिलाई में अधिकांश कर्मी स्वयं से ही संयंत्र में नहीं गए। हड़ताल के चलते संयंत्र का उत्पादन प्रभावित रहा, जहां एक तरफ सिंटर प्लांट 2 एवं 3 से लेकर ब्लास्ट फर्नेस (Blast Furnace) तक, रेल मिल (Rail mill) से लेकर मर्चेंट मिल, यूनिवर्सल रेल मिल (Universal Rail Mill) , वायर रोड मिल तक उत्पादन प्रभावित रहा। वहीं दूसरी तरफ एसएमएस
- एसएमएस 2 के तीनों कनवर्टर एवं सभी 6 कास्टर बंद हो गए।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। संयुक्त यूनियन (Joint Union) ने कहा कि भिलाई सहित सेल के सभी इकाइयों में हड़ताल पूरी तरह से सफल रही। भिलाई में अधिकांश कर्मी स्वयं से ही संयंत्र में नहीं गए। हड़ताल के चलते संयंत्र का उत्पादन प्रभावित रहा, जहां एक तरफ सिंटर प्लांट 2 एवं 3 से लेकर ब्लास्ट फर्नेस (Blast Furnace) तक, रेल मिल (Rail mill) से लेकर मर्चेंट मिल, यूनिवर्सल रेल मिल (Universal Rail Mill), वायर रोड मिल तक उत्पादन प्रभावित रहा। वहीं दूसरी तरफ एसएमएस 2 के तीनों कनवर्टर एवं सभी 6 कास्टर बंद हो गए।
ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: 30% पेंशनभोगियों को ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उच्च पेंशन, ये है कैलकुलेशन
अपने आप को धोखा ना दे प्रबंधन
संयुक्त यूनियन ने कहा कि प्रबंधन संयंत्र में अच्छी उपस्थिति की बात कहकर संयंत्र के कर्मियों एवं यूनियनों को गुमराह कर रहा है। किंतु प्रबंधन खुद तो जानता है कि वास्तव में संयंत्र के अलग-अलग विभागों अनुभागों में कितने कर्मी उपस्थित हुए थे।
ये खबर भी पढ़ें: पेंशन योग्य वेतन सीमा 21,000 करने और 3000 रुपए न्यूनतम पेंशन पर अब ये बात आई
इस बात को यूनियन एवं उस विभागों एवं अनुभागों में काम करने वाले कर्मी भी जानते हैं कि वे संयंत्र में उपस्थित नहीं हुए हैं प्रबंधन केवल झूठ बोल रहा है। प्रबंधन के इस झूठ के साथ ही कर्मियों के बीच यह बात भी चला गया कि प्रबंधन अक्सर इसी तरह से झूठ बोलता है इसीलिए यूनियनों की प्रबंधन को सलाह है कि वह हमें तो धोखा नहीं दे सकते कम से कम अपने आप को तो धोखा ना दे।
ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय श्रमायुक्त ने सेल प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट, हड़ताल वाले दिन फिर मीटिंग
एक दिन उत्पादन संभाल नहीं पाया प्रबंधन
संयुक्त यूनियन ने कहा कि जब कर्मी काम करते हैं तो संयंत्र में उत्पादन होता है। किंतु प्रबंधन उत्पादन का सारा श्रेय स्वयं ले लेता है। उस उत्पादन को बेचकर जो मुनाफा होता है, उसे खुद के मेहनत के नतीजे के तौर पर प्रस्तुत करता है। इसीलिए मुनाफे के ऊपर अधिकारियों का तो हक बताता है एवं कर्मचारियों को दरकिनार कर देता है।
ये खबर भी पढ़ें: BSP ED P&A की बैठक भी विफल, संयुक्त यूनियन ने कहा-28 को हड़ताल करेंगे, सड़क बवाल तय
किंतु आज एक दिन की हड़ताल ने प्रबंधन के सभी दावों एवं दादागिरी की हवा निकाल दिया, क्योंकि यूनियनों ने 24 घंटे के लिए हड़ताल की थी, जिसमें सारे अधिकारी संयंत्र के अंदर तो चले गए। किंतु एक दिन के लिए संयंत्र के उत्पादन को संभाल नहीं पाए, जिससे यह साबित हो गया कि उत्पादन की रफ्तार केवल और केवल कर्मी ही बनाकर रखते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: 39 माह के बकाया एरियर पर सेल प्रबंधन का यू-टर्न, कर्मचारियों को करीब 3 लाख तक नुकसान
अब प्रबंधन आए चर्चा करने
संयुक्त यूनियन ने कहा कि संयुक्त यूनियन कर्मियों के जायज मांगों को प्रबंधन के सामने रखकर उस पर सकारात्मक चर्चा करवाना चाहता था। किंतु प्रबंधन अपने अड़ियल रवैया एवं मनमानी के चलते स्थितियों को आज की हड़ताल तक लेकर गया अब कर्मियों ने यह साबित कर दिया कि उत्पादन की रफ्तार कर्मी ही बना कर रखते हैं। इसीलिए कर्मियों के खिलाफ कोई निर्णय न ले एवं कर्मियों के वेतन समझौता को संपन्न करने बोनस फार्मूले को रद्द करने ठेका कर्मियों के मांगों को पूरा करने के लिए चर्चा करने आए अन्यथा लड़ाई और तेज होगी।
ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 घंटे तक रहेंगी IIT Bhilai में, ये है प्रोटोकॉल