IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी
ठेका श्रमिकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल हो रही फिंगरप्रिंट आधारित रिकॉर्डर मशीनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है।
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर (ISP) में ठेका श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। प्लांट प्
- ठेका श्रमिकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल हो रही फिंगरप्रिंट आधारित रिकॉर्डर मशीनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है।
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर (ISP) में ठेका श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। प्लांट प्रबंधन ने फिंगरप्रिंट आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से हटाकर फेस-रीडर आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में ISP प्रबंधन की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक ठेका श्रमिकों को 24 अगस्त 2026 से केवल फेस-रीडर आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस रिकॉर्डिंग सिस्टम के माध्यम से अपनी दैनिक हाजिरी दर्ज करनी होगी।
ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR
फिंगरप्रिंट मशीनें चरणबद्ध तरीके से हटेंगी
प्रबंधन ने बताया है कि ठेका श्रमिकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल हो रही फिंगरप्रिंट आधारित रिकॉर्डर मशीनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है। इसके बाद उपस्थिति दर्ज करने के लिए फेस-रीडर आधारित सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा।
प्लांट के संबंधित विभागों के Executive और Inspecting Authorities को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में काम कर रहे ठेकेदारों को इस बदलाव की जानकारी दें और यह सुनिश्चित करें कि उनके श्रमिक नई व्यवस्था के अनुसार हाजिरी दर्ज करें।
ये खबर भी पढ़ें: IISCO Steel Plant: फेस रीडर बायोमेट्रिक अटेंडेंस से तय हो रही सैलरी, चेहरा दिखाइए, वरना रुकेगा वेतन
वेतन निर्धारण भी फेस रीडर की हाजिरी से
इस आदेश का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि ठेका श्रमिकों की अटेंडेंस शीट और ऑनलाइन वेज शीट जनरेशन भी अब फेस-रीडर आधारित बायोमेट्रिक मशीनों में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही नियंत्रित होगी।
अर्थात ठेका श्रमिक की वेतन प्रक्रिया में दर्ज उपस्थिति का आधार नई फेस-रीडर बायोमेट्रिक व्यवस्था होगी। इससे प्लांट में ठेका श्रमिकों की वास्तविक उपस्थिति और वेतन भुगतान के बीच पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 से खुश, कोयला-आयरन ओर माइंस को ये फायदे
हाजिरी दर्ज करने में परेशानी हुई तो यहां करें शिकायत
प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी ठेका श्रमिक को नए फेस-रीडर आधारित बायोमेट्रिक डिवाइस पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में किसी तरह की परेशानी आती है, तो इसकी तत्काल सूचना दी जा सकती है। इसके लिए bars.isp@sail.in ई-मेल पर शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा Biometric Cell के इंटरकॉम नंबर 31628 पर भी समस्या की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ठेका श्रमिकों की उपस्थिति की निगरानी और वेतन निर्धारण में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो