Mahashivratri 2025 LIVE: भिलाई स्टील प्लांट, इंटक दफ्तर में रुद्राभिषेक, महाभोग, आप भी आइए…
स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक के कार्यालय में महाशिवरात्रि पर सुबह रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद महाभोग शुरू होने वाला है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Mahashivratri 2025 LIVE: आस्था के पर्व में हर कोई डूबा हुआ है। महाशिवरात्रि के अवसर पर भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में भी कर्मचारी और अधिकारी भक्तिमय माहौल में नजर आ रहे हैं। माथे पर तिलक और हाथों में प्रसादी दिख रही है। ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग-भिलाई में दौड़ेगी ई-बस, कादम्बरी नगर सिकोला भाठा में बस स्टैंड का भूमि-पूजन बीएसपी के एसपी-3 मंदिर में
- स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक के कार्यालय में महाशिवरात्रि पर सुबह रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद महाभोग शुरू होने वाला है।
ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग-भिलाई में दौड़ेगी ई-बस, कादम्बरी नगर सिकोला भाठा में बस स्टैंड का भूमि-पूजन
बीएसपी के एसपी-3 मंदिर में पूजा आदि अनुष्ठान किया जा रहा है। ईडी स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए। इसी तरह रेल मिल मंदिर में भोग चल रहा है। वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट, यूआरएम में भी आयोजन है। यहां महाभंडारे का इंतजाम किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: रिफ्रेक्टरी इंजीनियरिंग विभाग में सुरक्षा सप्ताह, इथिकल स्टील का गूंजा नारा
महाशिवरात्रि पर्व 2025 पर सुबह से ही मंदिरों की चौखट पर आस्थावानों का रेला उमड़ा। शहर से गांव तक की मंदिरों में बाबा का दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ी। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट स्थित मंदिरों में भी सुबह से अनुष्ठान हो रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL के आधे-अधूरे वेतन समझौते पर कैट से बड़ा अपडेट, वकील ने मांगा समय, 8 अप्रैल को अब सुनवाई
खास आयोजन बीएसपी की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक कार्यालय में हो रहा है। जहां खास और आम हर कोई पूजा में शामिल हुआ और प्रसाद ग्रहण करने पहुंचा। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक के कार्यालय में महाशिवरात्रि पर सुबह रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद महाभोग शुरू होने वाला है।
ये खबर भी पढ़ें: इंटक अधिवेशन: कर्मचारियों के जॉब सिक्योरिटी, सुविधाओं, आंदोलन पर संजीवा रेड्डी, संजय सिंह, तारिक अनवर, टीएस सिंहदेव ये बोले