Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इंटक अधिवेशन: कर्मचारियों के जॉब सिक्योरिटी, सुविधाओं, आंदोलन पर संजीवा रेड्डी, संजय सिंह, तारिक अनवर, टीएस सिंहदेव ये बोले…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक अधिवेशन: कर्मचारियों के जॉब सिक्योरिटी, सुविधाओं, आंदोलन पर संजीवा रेड्डी, संजय सिंह, तारिक अनवर, टीएस सिंहदेव ये बोले…

19/02/2025 (Last updated: 19/02/2025) 1 minute read
INTUC convention: Sanjeeva Reddy, Sanjay Singh, Tariq Anwar, TS Singhdev said this on job security, facilities, agitation of employees

छत्तीसगढ़ इंटक की सदस्यता 22 लाख है, जो कि पूरे प्रदेश में सबसे प्रथम स्थान पर। नेताओं ने कहा-इंटक लगातार मजदूर हितों की रक्षा कर रहा है।

  • इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी बोले-श्रमिकों को अधिकार दिलाने नए तरीके अपनाने की जरूरत।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक (Chhattisgarh State INTUC) के छठवें त्रैवार्षिक सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी. संजीवा रेड्डी ने कर्मचारियों में हौसले का दम भरा। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी ने कहा-बदली हुई परिस्थिति में श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए यूनियन नेताओं को भी अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ेगा। आज का मजदूर पढ़ा लिखा है। वह तार्किक आधार पर चलता है। हमें मजदूरों में विश्वास पैदा कर उनके अधिकारों के लिए लड़ना है। हमें यह ध्यान रखना है कि उनकी जॉब सिक्योरिटी भी रहे और उनके अधिकारों को भी दिलाया जा सके।

INTUC convention: Sanjeeva Reddy, Sanjay Singh, Tariq Anwar, TS Singhdev said this on job security, facilities, agitation of employees

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में लगी आग, कर्मचारी, पत्नी और बच्चे की बची जान, BSL पर उठी अंगुली

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेड्डी ने कहा कि आज के समय में मजदूर पढ़े-लिखे हैं एवं तार्किक आधार पर चलते हैं। ऐसी स्थिति में इंटक को भी नई नीतियों के साथ आगे बढ़ना होगा एवं मजदूरों की जॉब सिक्योरिटी एवं अन्य सुविधाओं को दिलाने हेतु कार्य करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 5 का चौथा स्टोव बनेगा 106.48 करोड़ में, MoU साइन, 20 महीने की डेडलाइन

उन्होंने इंटक के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ इंटक प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं मजदूर हूं एवं मेरे जन्म दिवस पर इतना भव्य कार्यक्रम के लिए संजय सिंह कुमार सिंह का धन्यवाद करता हूँ।

INTUC convention: Sanjeeva Reddy, Sanjay Singh, Tariq Anwar, TS Singhdev said this on job security, facilities, agitation of employees

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: रिटायरमेंट से पहले एक नए सफ़र की शुरुआत, फाइनल पेमेंट संग दी ये जानकारी

प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ये बोले…

रायपुर में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ इंटक डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी का आशीर्वाद हमें प्राप्त हुआ। जिससे छत्तीसगढ़ इंटक उत्तरोत्तर वृद्धि कर रहा है। आज मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ कि डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी जी का जन्मदिन छत्तीसगढ़ में मना रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 रिजल्ट घोषित, ये विजेता, मिलेगा 15-15 हजार तक

सांसद तारिक अनवर ने ये कहा…

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद तारिक़ अनवर ने अपने उद्बोधन में डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए डॉक्टर संजय कुमार सिंह का धन्यवाद किया कि इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इंटक मजबूत संस्था है। मजदूर हितों में हमेशा कार्य करता रहा है। कांग्रेस के साथ इंटक के रिश्ते मजबूत हो, इस दिशा में मैं आईसीसी के बैठक में जरूर बात रखूंगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai News: ऑटिज्म प्रभावित बच्चों को मिले स्टडी टेबल और ग्रीन मैट

छत्तीसगढ़ इंटक की सदस्यता 22 लाख

वर्तमान में छत्तीसगढ़ इंटक की सदस्यता 22 लाख है, जो कि पूरे प्रदेश में सबसे प्रथम स्थान पर। पूरे प्रदेश में इंटक लगातार मजदूर हितों की रक्षा कर रहा है। पिछले तीन वर्ष के कार्यकाल में लगातार सदस्यता बढ़ी है। मजदूरों का विश्वास इंटक के लिए बढ़ते ही गया है। आगे भी इंटक इसी तरह मजदूर हित में कार्य करता रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में जेरिएट्रिक ओपीडी शुरू, बुजुर्गों को राहत

टीएस सिंह देव कांग्रेस-इंटक के बीच बनाएंगे समन्वय

विशिष्ट अतिथि टीएस सिंहदेव (पूर्व उप मुख्यमंत्री,छत्तीसगढ़) ने कहा कि इंटक हमेशा मजदूर हितों के लिए कार्य करता रहा है तथा छत्तीसगढ़ में इंटक एवं कांग्रेस के बीच समन्वय बनाने की मैं कोशिश करूंगा। छत्तीसगढ़ में इंटक को सम्मान मिले इसकी में इसके लिए मैं प्रयासरत रहूंगा। उन्होंने डॉक्टर संजय कुमार सिंह का धन्यवाद किया कि मुझे इस कार्यक्रम में बुलाया और मेरा मान सम्मान बढ़ाया।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड: राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 और आरआईएनएल का जीवनदान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के आधे-अधूरे वेतन समझौते पर कैट से बड़ा अपडेट, वकील ने मांगा समय, 8 अप्रैल को अब सुनवाई
Next: Advanced Digital Image Processing: बीएसपी इंजीनियरों के लिए एनआईटी रायपुर ने बढ़ाया हाथ

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.