एनएमडीसी तीसरी तिमाही का रिजल्ट: लाभ 30% बढ़कर 1,944 करोड़, राजस्व में 21% की वृद्धि
समीक्षाधीन तीसरी तिमाही और 9 महीनों के वित्तीय मापदंडों में देखी गई। पिछले साल के 5410 करोड़ रुपये की तुलना में राजस्व बढ़कर 6531 करोड़ रुपये हो गया। सूचनाजी न्यूज, हैदराबाद। भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक, एनएमडीसी लिमिटेड (NMDC Limited) ने वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में मजबूत भौतिक और वित्तीय प्रदर्शन की सूचना दी। मील के नए पत्थर स्थापित करते हुए, निवल लाभ और राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। ये खबर भी पढ़ें : वित्त मंत्री की घोषणाओं से भिलाई के व्यापारी गदगद, MSME पर ये बोला चेंबर ऑफ कॉ
- समीक्षाधीन तीसरी तिमाही और 9 महीनों के वित्तीय मापदंडों में देखी गई।
- पिछले साल के 5410 करोड़ रुपये की तुलना में राजस्व बढ़कर 6531 करोड़ रुपये हो गया।
सूचनाजी न्यूज, हैदराबाद। भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक, एनएमडीसी लिमिटेड (NMDC Limited) ने वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में मजबूत भौतिक और वित्तीय प्रदर्शन की सूचना दी। मील के नए पत्थर स्थापित करते हुए, निवल लाभ और राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्री की घोषणाओं से भिलाई के व्यापारी गदगद, MSME पर ये बोला चेंबर ऑफ कॉमर्स
कंपनी का कर पश्चात लाभ (पीएटी) 30 प्रतिशत बढ़कर 1944 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 1492 करोड़ रुपए था। जबकि पिछले साल के 5410 करोड़ रुपये की तुलना में राजस्व बढ़कर 6531 करोड़ रुपये हो गया।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में ऑनलाइन मेडिसिन सिस्टम फेल, उठे सवाल
असाधारण प्रदर्शन करते हुए, एनएमडीसी वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में गत वर्ष की समान अवधि के उत्पादन और बिक्री की मात्रा को पार कर गया। उत्पादन तेजी से बढकर 13.29 एमटी तक पहुंच गया और बिक्री 11.94एमटी तक पहुंच गई, जो वर्ष-दर-वर्ष ( YOY) 9% और 5% की वृद्धि है।
ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी मजदूर की लाश उठाने से परिवार ने किया मना, 20 लाख की मांग, ठेकेदार ने नहीं कराया था 10 लाख का इंश्योरेंस
एनएमडीसी का 9 महीने का संचयी उत्पादन 30.77 मिलियन टन रहा, जबकि बिक्री 31.74 मिलियन टन तक पहुंच गई। एनएमडीसी ने तेज गति के साथ वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में प्रवेश किया।
ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident: अधिकारियों पर होगी FIR, बेटे को नौकरी देगा बीएसपी, लेटर तैयार,परिवार में कोहराम
कंपनी का नौ महीने का निवल लाभ 25% बढ़कर 5196 करोड़ रुपए हो गया, जबकि टर्नओवर 13% बढ़कर 16715 करोड़ रुपए हो गया, पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में|
ये खबर भी पढ़ें: बजट 2025-26: व्यापार में सुविधा देने पर फोकस, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया जीएसटी संशोधन का प्रस्ताव
एनएमडीसी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) अमिताभ मुखर्जी ने प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, "रत में लौह अयस्क और इस्पात की मांग तेजी से बढ़ रही है और एनएमडीसी देश की जीडीपी वृद्धि में योगदान करने के लिए मजबूत स्थिति में है। इस वित्त वर्ष में चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, एनएमडीसी के परिणाम अनुक्रमिक आधार पर सकारात्मक बने हुए हैं, जो अगली तिमाही में विकास की गति को मजबूत करते हैं और इस वर्ष भौतिक और वित्तीय प्रदर्शन में नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं।
ये खबर भी पढ़ें: पेंशन, FDI, KYC, कंपनियों के विलय पर वित्त मंत्री की बजट 2025 में बड़ी घोषणाएं
Q3 FY’25
9M FY’25
FY 24-25
FY 23-24
Growth %
FY 24-25
FY 23-24
Growth %
Profit After Tax (Rs in crore)
1,944
1,492
30%
5,196
4,170
25%
Profit Before Tax (before exceptional) (Rs in crore)
2,630
2,252
17%
6,946
5,859
19%
Profit Before Tax (After exceptional) (Rs in crore)
2,630
2,000
32%
6,946
5,607
24%
Turnover (Rs in Crores)
6,531
5,410
21%
16,715
14,819
13%
EBITDA
(Rs in crore)
2,783
2,366
18%
7,309
6,156
19%
Production
(in MnT)
13.29
12.22
9%
30.77
31.78
(3%)
Sales
( in MnT)
11.94
11.39
5%
31.74
31.94
(1%)