प्लेसमेंट कैंप: रोजगार की तलाश यहां होगी पूरी, 170 पदों पर भर्ती

एमएपी एनर्जी में आयु सीमा 18 प्लस एवं शैक्षणिक योग्यता आईटीआई/12वी एवं 10 वीं पास और अनुभवी को प्राथमिकता दी जाएगी। सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो दुर्ग आइए। यहां प्लेसमेंट कैंप 7 मार्च को है। डाक्यूमेंट तैयार कर लें। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर दुर्ग में 7 मार्च 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। ये खबर भी पढ़ें : NJCS नेता राजेंद्र सिंह उतरे मैदान में कहा-अधिकारियों की खून की प्या

  • एमएपी एनर्जी में आयु सीमा 18 प्लस एवं शैक्षणिक योग्यता आईटीआई/12वी एवं 10 वीं पास और अनुभवी को प्राथमिकता दी जाएगी।
सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो दुर्ग आइए। यहां प्लेसमेंट कैंप 7 मार्च को है। डाक्यूमेंट तैयार कर लें। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर दुर्ग में 7 मार्च 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। ये खबर भी पढ़ें: NJCS नेता राजेंद्र सिंह उतरे मैदान में कहा-अधिकारियों की खून की प्यास नहीं हो रही खत्म, दलाल यूनियनों पर फूटा गुस्सा प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक सीएनएसपी दुर्ग द्वारा कम्प्यूटर हार्डवेयर नेटवर्किंग एण्ड प्रिन्टर टेक्निशियन सीनियर 01 एवं जूनियर 02, सीसीटीवी टेक्निशियन 01, सेल्स मार्केटिंग रिकवरी कोआर्डिनेर 01 और निजी नियोजक एमएपी एनर्जी द्वारा फिटर/वेल्डर 30, इलेट्रिशयन 35, मेकनिक 15, रिगर 20, गैस कटर 15, हेल्पर 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए सीएनएसपी दुर्ग में आयु सीमा 25 से 30 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता एक वर्ष डिप्लोमा, 12वी पास और अनुभवी को प्राथमिकता दी जाएगी। ये खबर भी पढ़ें: Crypto Currency Trade: बजट के बाद वित्त मंत्री की बड़ी बैठक, यूज़र की क्रिप्टो करेंसी पर ये मांग इसी तरह एमएपी एनर्जी में आयु सीमा 18 प्लस एवं शैक्षणिक योग्यता आईटीआई/12वी एवं 10 वीं पास और अनुभवी को प्राथमिकता दी जाएगी। यह प्लेसमेंट केम्प केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। ये खबर भी पढ़ें: उच्च वेतन पर पेंशन: EPS 95 Higher Pension के 70% आवेदनों पर काम पूरा, PSU पर फोकस, 31 मार्च की डेडलाइन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आरके कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं। ये खबर भी पढ़ें: NPS-UPS: एकीकृत पेंशन योजना और ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ईपीएफओ में बड़ी बैठक, ये फैसला