रिटायर्ड अधिकारियों ने सुनाई संघर्ष की गाथा, BSP OA ने दी विदाई
उत्कृष्ट योगदान हेतु बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन (BSP Officers Association) द्वारा सितम्बर 2024 में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस: BAKS बोकारो 19 अक्टूबर को BSL में करेगी हड़ताल इस समारोह विशिष्ट अतिथि के रूप में सीजीएम, सीओसीसीडी तुलाराम बेहरा थे। अध्यक्षता सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष
- उत्कृष्ट योगदान हेतु बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान।
पौधे एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित
सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन (Officers Association) द्वारा पौधे एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को संक्षिप्त में उल्लेख किया। उन्होंने ओए के द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी लम्बित मांगों पर आवश्यक पहल करते रहने की अपील की। ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव से पहले पेंशन 7500 न होने पर लाखों पेंशनभोगी भाजपा के खिलाफ करेंगे मतदानइनका हुआ सम्मान
इस सम्मान समारोह में शैलेष कुमार दसोरे, जीएम (ईएमडी), खिलावन सिंह ठाकुर, जीएम (सीओसीसीडी), इंद्रजीत सिंह, एजीएम (टीएंडडी), राजीव दंडोना, एजीएम (राजहरा), बैजू के पी, सीनियर मैनेजर (इंस्ट्रूमेंटल), लिलक राम वर्मा, सीनियर मैनेजर (आरसीएल), केशवकरन बामने असिस्टेंट मैनेजर (आरसीएल) का सम्मान किया गया। ये खबर भी पढ़ें: SAIL बायोमेट्रिक पर ALC Labour Court से बड़ी खबर, स्टैंडिंग ऑर्डर ने फंसाया पेंचयह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट योगदान का है सम्मान-बंछोर
समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर (SEFI Chairman and Officers Association President Narendra Kumar Banchhor) ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट योगदान का सम्मान है। ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में खादी कपड़ा खरीदने पर 25% की बंपर छूट ओए अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि मेडिकल की सुविधाओं को बढ़ाने हेतु कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी एवं सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने सुझाव संयंत्र की सुरक्षा, उत्पादन, उत्पादकता व अनुरक्षण, टाउनशिप एवं मेडिकल सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु हमें हमेशा देते रहें। ये खबर भी पढ़ें: CG News: पुलिस की वर्दी पहनने का ख्वाब अब होगा पूरा, उम्र में 5 साल की छूट बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन (BSP Officers Association) ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का मार्ग प्रशस्त करना, बेहतर पदनाम, भिलाई इस्पात संयंत्र की नई माइंस को चालू करवाने हेतु सहयोग एवं भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है। ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस जिले को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, जल संकट होगा दूरसेवानिवृत्त अधिकारियों से अपेक्षा
समारोह के मुख्य अतिथि सीजीएम सीओसीसीडी तुलाराम बेहरा द्वारा सभी सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के क्षत्रप रहे हैं। उनकी सेवाएं हमेशा हमारे स्मृति पटल में सदैव रहेगी। सेवानिवृत्त अधिकारियों से अपेक्षा है कि उनके अनुभवों की संयंत्र को जब भी आवश्यकता हो वे हमेशा कंपनी के सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने ओए बीएसपी के सम्मान समारोह की सराहना करते हुए ओए बीएसपी के कार्यों को भी सराहा।
ये खबर भी पढ़ें: BSP News: स्वच्छता का मंत्र, सफाई मित्रों का सम्मान, भिलाई टाउनशिप में ईडी संग अफसरों-कर्मियों ने उठाया झाड़ू