Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL बोनस: BAKS बोकारो 19 अक्टूबर को BSL में करेगी हड़ताल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस: BAKS बोकारो 19 अक्टूबर को BSL में करेगी हड़ताल

02/10/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
SAIL-Bonus-BAKS-Bokaro-calls-strike-in-BSL-on-19-October
  • ठोस प्रोडक्शन अधारित फॉर्मूला बनाने के बदले मछली बाजार का मोलभाव करने से सेल कर्मियों में आक्रोश।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोनस (SAIL Bonus) का फैसला नहीं होने से नाराज अनाधिशासी कर्मचारी-बीएकेएस बोकारो (Non-Executive Employees-BAKS Bokaro) ने हड़ताल की घोषणा कर दी है। बोकारो में 19 अक्टूबर को हड़ताल का आह्वान किया गया है। यूनियन का कहना है कि सेल प्रबंधन की हठधर्मिता का इलाज जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस 2024: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में बीएसपी की नई सौगात, बुजुर्गों को ये सुविधा

अनाधिशासी कर्मचारी संघ बोकारो (Non-Executive Employees Union Bokaro) के अध्यक्ष हरिओम का कहना है कि सेल प्रबंधन (SAIL Management) की हठधर्मिता तथा पाँचों एनजेसीएस यूनियन को कोई महत्व नहीं देने पर बीएकेएस बोकारो ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस मीटिंग से आ रही बड़ी खबर, पढ़िए पहले चरण में क्या हुआ…

पाँचों एनजेसीएस यूनियनों की असफलता तथा सेल प्रबंधन की तानाशाही के कारण सेल कर्मियों को काफी घाटा हो रहा है। भिलाई तथा बोकारो के निलंबित/इंक्रीमेंट कटौती तथा स्थानांतरित कर्मियों के मामले को हल नहीं कराने, वेज रीविजन में एमजीबी, पर्क्स प्रतिशत में कटौती करने, 39 माह के फिटमेंट एरियर नहीं देने, पर्क्स एरियर में भेदभाव करने से सेल कर्मियों को पहले ही लाखों रुपए का घाटा हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Good News : HSCL Bhilai में पखवाड़े भर तक मनाया हिन्दी पर्व, कर्मियों और अफसरों ने दिखाई प्रतिभा, इन्होंने मारी बाजी

अब प्रोडक्शन रिलेटेड पे (Production Related Pay) का फॉर्मूला नहीं बनाने तथा एनजेसीएस नेताओं (NJCS Leaders) द्वारा बगैर फॉर्मूला का ही मोलभाव से केवल 52000 का माँग करने से सेल कर्मचारी पहले ही आक्रोशित है। कर्मचारी सेल प्रबंधन से आर-पार के मुड में है, जो बोकारो तथा भिलाई के मशाल जुलुस से स्पष्ट प्रदर्शित हुआ है। वहीं, भिलाई , बर्नपुर तथा दुर्गापुर के कर्मचारियों द्वारा काला बैज लगाकर एतिहासिक समर्थन भी दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस: 26081 रुपए नियमित कर्मचारियों, ट्रेनी के लिए 20865 रुपए बोनस का प्रस्ताव, यूनियन तैयार नहीं

सेल प्रबंधन की हठधर्मिता तथा एनजेसीएस की नाकामी को देखते हुए बीएकेएस बोकारो टीम ने बुधवार को अपने सक्रिय सदस्यों के साथ मीटिंग आयोजित कर 19 अक्टूबर को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: J&K Assembly Election live : उधमपुर और कठुआ में जबरदस्त वोटिंग, 52% मतदान

जानिए यूनियन के अध्यक्ष का दावा

सरकार की पॉलिसी, श्रम कानून तथा कंपनी की पॉलिसी (एनजेसीएस का संविधान) की जगह सेल प्रबंधन अपने अधिकारियों की निजी पॉलिसी लागू कर रही है। वहीं दिल्ली, हैदराबाद, बंबई में रहने वाले एनजेसीएस नेताओं को कर्मचारियों के हितों से कोई लेना देना नहीं है। अतः बीएसएल कर्मचारियों ने 19 अक्टूबर को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जो आज तक हुए सभी हड़तालों में एतिहासिक हड़ताल होगी।
हरिओम, अध्यक्ष बीएकेएस बोकारो

ये खबर भी पढ़ें: Big News : ‘सदस्यता अभियान’ में बनाए गए मेंबर्स के कम-ज्यादा आंकड़ें के आधार पर चुनाव में मिलेगी टिकट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा किसने और क्यों दिया था, जानें
Next: Breaking News: बोनस पर SAIL के सभी प्लांट में 5 को प्रदर्शन, 14-15 अक्टूबर को धरना, नवंबर में हड़ताल, हड़ताल,हड़ताल

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.