SAIL E0 Exam: 362 कर्मचारियों को नहीं बनना है BSP, RSP, BSL, DSP, ISP में जूनियर आफिसर, छोड़ा एग्जाम
दुर्गापुर से 47, बोकारो 33, आइएसपी से 5 कर्मचारी परीक्षा से खुद को बाहर कर लिए। इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट से 146 में 141 कर्मचारी एग्जाम में शामिल हुए। अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) में जूनियर आफिसर परीक्षा हो गई। बुधवार को जेओ 2024 परीक्षा से चौकाने वाले रिजल्ट सामने आए। BSP, RSP, BSL, DSP, ISP से 362 कर्मचारियों ने जूनियर आफिसर बनने का मौका ही छोड़ दिया। परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इसका कारण व्यक्तिगत हो सकता है या काम का दबाव…। लेकि
- दुर्गापुर से 47, बोकारो 33, आइएसपी से 5 कर्मचारी परीक्षा से खुद को बाहर कर लिए। इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट से 146 में 141 कर्मचारी एग्जाम में शामिल हुए।
Steel Authority of India Limited-SAIL में ई0 परीक्षा को लेकर पूरी तस्वीर अब साफ होती दिख रही है। सभी प्लांट का आंकड़ा आपके सामने प्रस्तुत है।[/caption]
सेल में सबसे ज्यादा भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से 1695 कर्मचारियों को परीक्षा में बैठना था। भिलाई से 161 लोग 3 परीक्षा सेंटरों पर पहुंचे ही नहीं।
ये खबर भी पढ़ें : SAIL E0 EXAM LIVE: जूनियर आफिसर बनने का ख्वाब Reasoning, अंग्रेजी कर रहा चकनाचूर, कई कर्मचारी खिलखिलाए
पश्चिम बंगाल स्थित सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट-DSP से 454 में से 407 ही शामिल हुए। यहां से 47 कर्मचारी ऑनलाइन एग्जाम देने नहीं पहुंचे।
बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) और Jharkhand Group of Mine से जूनियर आफिसर परीक्षा (Junior Officer Exam) में 536 कर्मचारियों के भाग्य का फैसला होना था। बोकारो के 2 और धनबाद में 1 परीक्षा केंद्र पर 503 कर्मचारी ही ऑनलाइन देने पहुंचे। बाकी के 11 अभ्यर्थियों (547-536=11) को अन्य परीक्षा केंद्रों से शामिल होना था, जिनका ब्यौरा अभी नहीं मिल पाया है।
ये खबर भी पढ़ें : Junior Officer Exam 2024: कर्मचारी से अधिकारी बनने से पहले भड़का गुस्सा, भीषण गर्मी से बचाव का इंतजाम नहीं, परीक्षा सेंटर पर भारी बवाल
बता दें कि अकेले बोकारो के सेंटर से 140 में से 125 शामिल हुए। इसी के साथ दुर्गापुर से 47, बोकारो 33, आइएसपी से 5 कर्मचारी परीक्षा से खुद को बाहर कर लिए। इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट से 146 में 141 कर्मचारी एग्जाम में शामिल हुए।