SAIL ISP Burnpur Union Election Result: 107 साल में पहली बार चुनाव, BMS बनी पहली मान्यता प्राप्त यूनियन

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर यूनियन चुनाव का रुझान नहीं, सीधे रिजल्ट आ गया है। बीएमएस ने 60 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर लिया है। फाइनल रिजल्ट घोषित होने वाला है। बीएमएस के केंद्रीय नेता हिमांशु शेखर बल का कहना है कि 62 .29% वोट हम लोग हासिल कर चुके हैं। कुल 2189 वोट बीएमएस को

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर यूनियन चुनाव का रुझान नहीं, सीधे रिजल्ट आ गया है। बीएमएस ने 60 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर लिया है। फाइनल रिजल्ट घोषित होने वाला है। बीएमएस के केंद्रीय नेता हिमांशु शेखर बल का कहना है कि 62 .29% वोट हम लोग हासिल कर चुके हैं। कुल 2189 वोट बीएमएस को मिले। नई एचआर बिल्डिंग सहयोग भवन में शाम सवा 7 बजे से वोटों की गिनती की प्रक्रिया चल रही थी। सभी यूनियन के समर्थकों को मतदान केंद्र से काफी दूरी पर रखा गया था। सीआइएसएफ जवानों ने सभी एजेंट के मोबाइल फोन को बंद कराया था। वोटों की गिनती शुरू करने से पहले 50-50 मतपत्रों का बंडल बनाया गया। 66 बंडल तैयार किए गए। दो टेबल पर मतपत्रों की गिनती की गई। ये खबर भी पढ़ें: Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे चांदी का 50 ग्राम और ठेका मजदूर 20 ग्राम सिक्का सेल आइएसपी के 107 सालों के इतिहास में पहली बार मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव हो रहा है। गुरुवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। चुनाव में मुख्य मुकाबला CITU, INTUC, BMS के बीच रहा। जबकि AIUTUC, IMU, HMS और AITUC ने भी मजबूती से टक्कर देने का दम भरा था। ये खबर भी पढ़ें: SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश शाम पांच बजे तक कुल 3514 कर्मचारियों में से 3291 ने मतदान किए। 93.65% कर्मचारियों ने वोट डाले। दोपहर 3 बजे तक 3514 कर्मचारियों में से 2758 कर्मियों ने मतदान कर दिया था। इससे पहले दोपहर 12 बजे तक 1563 और 1 बजे तक 2035 कर्मचारी वोट डाल चुके थे। ये खबर भी पढ़ें: बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम इधर-पिछले दिनों बर्नपुर मिड टाउन क्लब चुनाव में मारपीट से सबक लेते हुए प्रबंधन ने खासा तैयारी कर रखी थी। करीब 200 सीआइएसएसफ जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिला पुलिस के जवानों ने सभी गेट को सील कर रखा था। किसी भी विजिटर को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। इस वजह से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो गया।