Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

Azmat ali 24/09/2026 1 minute read
SAIL 54th AGM Highlights Revenue Exceeds 1.09 Lakh Crore for the First Time, Dividend Declared

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का राजस्व ₹1.09 लाख करोड़ से अधिक रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 8 प्रतिशत अधिक है।

  • सेल रिटेल और MSME सेक्टर के साथ भी अपनी भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगा।
  • वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का राजस्व ₹1.09 लाख करोड़ से अधिक रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 8 प्रतिशत अधिक है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2025-26 में उत्पादन, वैल्यू-एडेड स्टील, वित्तीय प्रदर्शन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सेल की 54वीं वार्षिक आमसभा (AGM) में चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एके पंडा ने कंपनी के प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति की जानकारी शेयरधारकों के सामने रखी।

नई दिल्ली के CSOI में आयोजित AGM हाइब्रिड मोड में हुई। डॉ. पांडा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर स्टील उद्योग में भू-राजनीतिक परिस्थितियों और बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद सेल ने मजबूती और अनुकूलन क्षमता का प्रदर्शन किया है।

SAIL के लिए वित्त वर्ष 2025-26 की सबसे अहम उपलब्धियों में 10.7 मिलियन टन वैल्यू-एडेड स्टील का उत्पादन शामिल है। यह कंपनी के कुल बिक्री योग्य स्टील का करीब 56 प्रतिशत रहा। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में वैल्यू-एडेड स्टील के उत्पादन में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें: IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…

कंपनी ने वर्ष के दौरान 28 नए उत्पाद भी विकसित किए। इन उत्पादों का इस्तेमाल इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में किया जा रहा है। इससे बदलती राष्ट्रीय और औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप सेल की उत्पाद क्षमता और मजबूत हुई है। वर्चुअल मीटिंग से डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, डायरेक्टर माइनिंग मनीष राज गुप्ता, डीआइसी राउरकेला आलोक वर्मा, डीआइसी दुर्गापुर एवं इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर सुरजीत मिश्र, डायरेक्टर कामर्शियल टीएन नटराजन, कंपनी सेक्रेटरी एमडी डालाकृष्णन आदि जुड़े रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

वंदे भारत के पहियों की पहली खेप, नौसेना के 5 जहाजों में सेल का स्टील

राष्ट्र निर्माण से जुड़ी उपलब्धियों में सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में स्वदेशी रूप से विकसित वंदे भारत ट्रेन के पहियों की पहली खेप भेजी। इसके अलावा भारतीय नौसेना के पांच जहाजों में भी सेल का स्टील इस्तेमाल हुआ। इनमें INS Arnala, INS Udaygiri, INS Himgiri, INS Androth और INS Anjadeep शामिल हैं, जिन्हें वर्ष के दौरान कमीशन किया गया। सेल ने कहा कि कंपनी विकसित भारत@2047 के लक्ष्य और राष्ट्रीय इस्पात नीति के अनुरूप देश के विकास में अपनी भूमिका को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh News: उच्च शिक्षा विभाग ने मंत्रिपरिषद के निर्णय की गलत व्याख्या कर बंद कर दी पेंशन, मुख्यमंत्री जी ध्यान दें…

पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व

वित्तीय प्रदर्शन में भी सेल ने नया स्तर हासिल किया। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का राजस्व ₹1.09 लाख करोड़ से अधिक रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 8 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने विवेकपूर्ण फंड मैनेजमेंट के जरिए अपने उधार में ₹5,000 करोड़ से अधिक की कमी की। बिक्री की मात्रा बढ़ने, इन्वेंट्री कम होने और उधारी घटने का असर कंपनी की लाभप्रदता पर भी पड़ा।

सेल के मुताबिक वित्त वर्ष में PBT में 44 प्रतिशत और PAT में 50.5 प्रतिशत सुधार हुआ। बोर्ड ने ₹2.35 प्रति इक्विटी शेयर अंतिम लाभांश की सिफारिश भी की है।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

भिलाई में 20 MW का फ्लोटिंग सोलर प्लांट

सेल ने अपने ग्रीन एनर्जी अभियान को भी आगे बढ़ाया है। IISCO Steel Plant में स्थापित पहले 4 MW फ्लोटिंग सोलर प्लांट से 5.61 मिलियन यूनिट ग्रीन पावर का उत्पादन हुआ। अब भिलाई स्टील प्लांट में 20 MW फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। इसके अलावा सेल के विभिन्न संयंत्रों में कुल 278.5 MW के सोलर प्रोजेक्ट्स पर भी विचार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

2030-31 तक 35 MTPA क्षमता का लक्ष्य

आने वाले वर्षों के लिए सेल ने क्रूड स्टील उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर करीब 35 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य वित्त वर्ष 2030-31 तक हासिल करने की योजना है।

इसके लिए ग्रीन कैपेसिटी निर्माण, कम कार्बन वाली तकनीकों को अपनाने, डिजिटल तकनीक के विस्तार, ग्राहक जुड़ाव बढ़ाने और वैल्यू-एडेड एवं स्पेशल स्टील की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। सेल रिटेल और MSME सेक्टर के साथ भी अपनी भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे चांदी का 50 ग्राम और ठेका मजदूर 20 ग्राम सिक्का

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…
Next: SAIL ISP Burnpur Union Election Result: 107 साल में पहली बार चुनाव, BMS बनी पहली मान्यता प्राप्त यूनियन

Related Stories

CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026
Mega rally on October 1 Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai holds meeting with BMS leaders
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1 अक्टूबर को महारैली-धरना: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया BMS नेताओं को, पढ़ें क्या बोले सीएम…

Azmat ali 25/09/2026
Indian Institute of Metals (IIM) Bhilai Steel Plant receives tips from US expert-Read more
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स-IIM: भिलाई स्टील प्लांट को मिला अमेरिकी एक्सपर्ट से टिप्स, पढ़ें

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026
Mega rally on October 1 Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai holds meeting with BMS leaders
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1 अक्टूबर को महारैली-धरना: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया BMS नेताओं को, पढ़ें क्या बोले सीएम…

Azmat ali 25/09/2026
Indian Institute of Metals (IIM) Bhilai Steel Plant receives tips from US expert-Read more
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स-IIM: भिलाई स्टील प्लांट को मिला अमेरिकी एक्सपर्ट से टिप्स, पढ़ें

Azmat ali 25/09/2026
BUMS leader Kumar Amit said BSL management must immediately provide D type quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवासों से शिफ्टिंग करने 2 दिन की छुट्टी और 5 हजार काफी नहीं, BUMS बोला- फौरन दें D-टाइप आवास

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.