SAIL ISP: दो कर्मचारियों में हिंसक झड़प, चले लाठी-डंडे, यूनियन नेता अस्पताल में भर्ती, होगी FIR
IISCO Steel Plant के ऑपरेशन गैरेज में हंगामा हुआ। सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। Steel Authority of India Limited के IISCO Steel Plant में दो कर्मचारियों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। छुट्टी मंजूर कराने को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि सीनियर कर्मचारी ने रात में करीब 20 लोगों के साथ जूनियर कर्मचारी के घर पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। कट्टा की मुठिया से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को बर्नपुर अस्पताल में
- IISCO Steel Plant के ऑपरेशन गैरेज में हंगामा हुआ।
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। Steel Authority of India Limited के IISCO Steel Plant में दो कर्मचारियों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। छुट्टी मंजूर कराने को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि सीनियर कर्मचारी ने रात में करीब 20 लोगों के साथ जूनियर कर्मचारी के घर पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। कट्टा की मुठिया से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को बर्नपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से हीरापुर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है।
सेल आईएसपी ऑपरेशन गैरेज के फोरमैन टीबी पटेल और कर्मचारी राजीव रंजन के बीच यह विवाद हुआ। शनिवार दिन में प्लांट के अंदर दोनों के बीच कहासुनी होती रही। राजीव रंजन धनबाद के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन की छुट्टी के बाद उन्होंने लीव पास कराने के लिए फॉर्म दिया, जिसे टीबी पटेल ने लेने से मना कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें: Stocks Updates: कोल इंडिया और टाटा स्टील पर निवेशकों की नजर, टाटा का मुनाफा 125% बढ़ा, शेयर बाजार में हलचल
इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता गया। दिन में धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हुई। टीबी पटेल पर आरोप है कि बाद में वह अपने बेटे, पत्नी और कुछ अन्य लोगों के साथ राजीव रंजन के घर पहुंचे और हमला कर दिया। टीबी पटेल को भी मामूली चोट लगी है, जबकि राजीव रंजन अस्पताल में भर्ती हैं।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD अशोक पंडा के नाम पर ठगी की कोशिश, थाइलैंड से फर्जी WhatsApp मैसेज, हो जाइए सावधान
जानिए, किसने क्या कहा
सीटू के ज्वाइंट सेक्रेटरी राजीव रंजन ने क्या कहा
सूचनाजी.कॉम से बातचीत में राजीव रंजन ने बताया कि उन्होंने 7, 8 और 9 मई की छुट्टी ली थी। छुट्टी के अनुमोदन के लिए उन्होंने फॉर्म भरकर फोरमैन टीबी पटेल को दिया, लेकिन उन्होंने फॉर्म लेने से मना कर दिया और मैनेजर के पास जाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दी गई।राजीव रंजन के मुताबिक मामला डीजीएम राजेश सरोज तक पहुंचा। उन्होंने दोनों को बैठाकर समझाने का प्रयास किया।
राजीव रंजन का आरोप है कि टीबी पटेल ने उनकी मां को लेकर अपशब्द कहे थे, इसलिए उनसे माफी मांगने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया
ये खबर भी पढ़ें: SAIL में लगातार मुनाफा, अब तो दीजिए 39 माह का बकाया एरियर, प्लांट में चलाइए इलेक्ट्रिक बस, दें भिलाई-स्टील क्लब की मेंबरशिप
मामला बढ़ने पर डीजीएम राजेश सरोज ने एचआर विभाग को सूचना दी। वहां से अधिकारी पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो एचआर अधिकारियों ने सोमवार को पर्सनल विभाग के सीजीएम के समक्ष बैठक के लिए बुलाया।
राजीव रंजन ने आरोप लगाया कि इसी बात से नाराज होकर टीबी पटेल रात करीब 10:15 बजे न्यू टाउन 13 नंबर रोड स्थित उनके आवास पर करीब 20 लोगों के साथ पहुंचे। उनके साथ बेटा, पत्नी और कुछ अज्ञात लोग भी थे। आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला किया गया और कट्टा भी लहराया गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह हीरापुर थाने पहुंचे, जहां से पुलिसकर्मियों ने उन्हें बर्नपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
टीबी पटेल ने क्या कहा
फोरमैन टीबी पटेल ने बताया कि वह जनरल शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे थे। दिन में राजीव रंजन बैक डेट में तीन दिन की छुट्टी का आवेदन लेकर आए थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।
ये खबर भी पढ़ें: NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को, 2027 से ऑनलाइन होगा एग्जाम
टीबी पटेल का आरोप है कि प्लांट के अंदर ही ऑफिस में 12-13 लोग पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि शाम को जब वह ड्यूटी से घर लौटे तो उनकी हालत देखकर परिवार के सदस्य नाराज हो गए। उनकी पत्नी ज्योति पटेल और बच्चे राजीव रंजन के घर पूछताछ के लिए गए थे। टीबी पटेल ने दावा किया कि उनकी पत्नी ने रात करीब 10:45 बजे हीरापुर थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी।