SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति संग इन्हें लाभ, जानिए कितना है प्रीमियम एमाउंट
सेल ने अलग-अलग आयु वर्ग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके जीवनसाथियों के लिए प्रीमियम की अलग-अलग दरें निर्धारित की हैं। सेल के पूर्व कर्मचारियों के लिए मेडिक्लेम स्कीम 2026-27 लागू, अस्पताल में भर्ती पर 4 लाख रुपये तक का कवर। सूचनाजी न्यूज, भिलाई/नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए SAIL Mediclaim Scheme का सर्कुलर जारी कर दिया है। यह योजना 11 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी और 10 जुलाई 2027 तक लागू रहेगी। योजना का उद्देश्य सेल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथ
- सेल ने अलग-अलग आयु वर्ग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके जीवनसाथियों के लिए प्रीमियम की अलग-अलग दरें निर्धारित की हैं।
- सेल के पूर्व कर्मचारियों के लिए मेडिक्लेम स्कीम 2026-27 लागू, अस्पताल में भर्ती पर 4 लाख रुपये तक का कवर।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई/नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए SAIL Mediclaim Scheme का सर्कुलर जारी कर दिया है। यह योजना 11 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी और 10 जुलाई 2027 तक लागू रहेगी। योजना का उद्देश्य सेल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा उनके जीवनसाथियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
यह योजना सेवानिवृत्त कर्मचारियों, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VR) लेने वाले कर्मचारियों, स्थायी पूर्ण दिव्यांगता के कारण सेवा से बाहर हुए कर्मचारियों, सेवा के दौरान दिवंगत कर्मचारी के जीवनसाथी तथा 57 वर्ष या उससे अधिक आयु में इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए उपलब्ध होगी। योजना पूरी तरह वैकल्पिक (Optional) होगी और इच्छुक सदस्य इसमें शामिल हो सकेंगे।
ये खबर भी पढ़ें: PESB ने शुरू की SAIL के नए डायरेक्टर पर्सनल की तलाश, केके सिंह का रिटायरमेंट 2027 में, आवेदन 22 जुलाई तक
अस्पताल में भर्ती पर 4 लाख रुपये तक की सुविधा
मेडिक्लेम स्कीम के तहत प्रत्येक सदस्य को 4 लाख रुपये तक का हॉस्पिटलाइजेशन (IPD) कवर मिलेगा। पति-पत्नी दोनों सदस्य होने की स्थिति में यह राशि फ्लोटर सुविधा के तहत जोड़कर अधिकतम 8 लाख रुपये तक उपयोग की जा सकेगी। इलाज का लाभ कैशलेस अथवा प्रतिपूर्ति (Reimbursement) दोनों माध्यमों से लिया जा सकेगा।
उम्र के अनुसार मिलेगा OPD लाभ
70 वर्ष से कम आयु: 4,000 रुपये प्रति सदस्य
70 से 80 वर्ष के बीच: 8,000 रुपये प्रति सदस्य
80 वर्ष या उससे अधिक: 16,000 रुपये प्रति सदस्य
हालांकि OPD सुविधा में पति-पत्नी के बीच राशि को जोड़ने (क्लबिंग) की अनुमति नहीं होगी।
देशभर में इलाज की सुविधा
योजना के तहत सदस्य भारत में कहीं भी निर्धारित अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे। अस्पताल में भर्ती (IPD) के लिए किसी भी पंजीकृत अस्पताल या नर्सिंग होम में उपचार कराया जा सकेगा, जबकि कैशलेस सुविधा बीमा कंपनी के पैनल में शामिल अस्पतालों में उपलब्ध होगी। इसके अलावा SAIL अस्पताल, CGHS या NABH से मान्यता प्राप्त अस्पताल, अपोलो, मैक्स, फोर्टिस, शंकरा नेत्रालय, सेंटर फॉर साइट जैसी प्रमुख अस्पताल श्रृंखलाओं में OPD उपचार का लाभ भी लिया जा सकेगा।
ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज
प्रत्येक सदस्य को मिलेगा मेडिक्लेम इंडेक्स नंबर
सेवानिवृत्त होने के बाद योजना में शामिल होने वाले कर्मचारियों और उनके जीवनसाथियों को संबंधित प्लांट/यूनिट की ओर से Mediclaim Index Number (MIN) जारी किया जाएगा। इसी नंबर के आधार पर योजना का संचालन और दावों का निपटारा किया जाएगा।
योजना के अनुसार बीमा अनुबंध एक वर्ष के लिए रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर सेल इसे 11 जुलाई 2027 से 10 अक्टूबर 2027 तक समान शर्तों एवं अनुपातिक प्रीमियम के साथ तीन माह के लिए बढ़ा भी सकता है।
मेडिक्लेम स्कीम में कितना देना होगा प्रीमियम
सेल की मेडिक्लेम स्कीम 2026-27 के तहत सदस्य की उम्र के अनुसार प्रीमियम तय किया गया है। जीएसटी सहित वार्षिक प्रीमियम की दरें इस प्रकार हैं।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bokaro Steel Plant: 23 अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़ें नाम
पति-पत्नी दोनों सदस्य होने पर कितना देना होगा नवीनीकरण प्रीमियम
यदि पति और पत्नी दोनों की आयु 70 वर्ष से कम है, तो दोनों के लिए कुल नवीनीकरण प्रीमियम 19,218 रुपये होगा।
यदि एक सदस्य 70 वर्ष से कम और दूसरा 70 से 80 वर्ष के बीच है, तो कुल प्रीमियम 16,037 रुपये देना होगा।
यदि एक सदस्य 70 वर्ष से कम और दूसरा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु का है, तो कुल प्रीमियम 9,709 रुपये होगा।
यदि पति और पत्नी दोनों की आयु 70 से 80 वर्ष के बीच है, तो दोनों के लिए कुल नवीनीकरण प्रीमियम 12,856 रुपये निर्धारित किया गया है।
यदि एक सदस्य 70 से 80 वर्ष के बीच और दूसरा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु का है, तो कुल प्रीमियम 6,528 रुपये होगा।
यदि पति और पत्नी दोनों की आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है, तो दोनों के लिए कुल नवीनीकरण प्रीमियम मात्र 200 रुपये (100-100 रुपये) देना होगा।
ये खबर भी पढ़ें: डीपीई सचिव से मिले NCOA पदाधिकारी, Affordability Clause हटाने, 4th PRC, सेल-RINL, PRP पर ये खबर
एकल सदस्य (Single Member)
70 वर्ष से कम: नवीनीकरण प्रीमियम 9,609 रुपये, जबकि गैप केस प्रीमियम 19,218 रुपये।
70 से 80 वर्ष से कम: नवीनीकरण प्रीमियम 6,428 रुपये, गैप केस प्रीमियम 12,856 रुपये।
80 वर्ष एवं उससे अधिक: नवीनीकरण प्रीमियम मात्र 100 रुपये, गैप केस प्रीमियम भी 100 रुपये।
गैप केस प्रीमियम (पति-पत्नी दोनों के लिए)
दोनों 70 वर्ष से कम : 38,436 रुपये
70 वर्ष से कम + 70-80 वर्ष : 32,074 रुपये
70 वर्ष से कम + 80 वर्ष या अधिक : 19,318 रुपये
दोनों 70-80 वर्ष : 25,712 रुपये
70-80 वर्ष + 80 वर्ष या अधिक : 12,956 रुपये
दोनों 80 वर्ष या अधिक : 200 रुपये
सुपर टॉप-अप पॉलिसी का भी विकल्प
65 वर्ष से कम (एकल सदस्य, 4 लाख थ्रेशोल्ड): 6,517 रुपये
65 वर्ष या अधिक (एकल सदस्य, 4 लाख थ्रेशोल्ड): 11,729 रुपये
65 वर्ष से कम (पति-पत्नी, 8 लाख थ्रेशोल्ड): 9,775 रुपये
65 वर्ष या अधिक (पति-पत्नी, 8 लाख थ्रेशोल्ड): 17,595 रुपये