BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

दुर्ग पुलिस ने ठेका कंपनी के आरोपित चीफ सुपरवाइजर को धर-दबोचा था। वह जेल में है। अज़मत अली, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी पर बड़ी कार्रवाई होनी जा रही है। एसएमएस 3 की ठेका कंपनी को हमेशा के लिए बैन करने की तैयारी शुरू हो गई है। तीन साल के लिए कंपनी को ठेका दिया गया था। डेढ़ साल का समय बीत चुका है। कंपनी का चीफ सुपरवाइजर ही लोहा चोरी में शामिल था। गिरफ्तारी के बाद से प्रबंधन ने ठेका कंपनी पर भी नकेल कसने का मन बना लिया है। साथ ही बड़ी कार्रवाई करके अन्य आरोपित ठेकेदारों को साफ मैसेज दिय

  • दुर्ग पुलिस ने ठेका कंपनी के आरोपित चीफ सुपरवाइजर को धर-दबोचा था। वह जेल में है।
अज़मत अली, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी पर बड़ी कार्रवाई होनी जा रही है। एसएमएस 3 की ठेका कंपनी को हमेशा के लिए बैन करने की तैयारी शुरू हो गई है। तीन साल के लिए कंपनी को ठेका दिया गया था। डेढ़ साल का समय बीत चुका है। कंपनी का चीफ सुपरवाइजर ही लोहा चोरी में शामिल था। गिरफ्तारी के बाद से प्रबंधन ने ठेका कंपनी पर भी नकेल कसने का मन बना लिया है। साथ ही बड़ी कार्रवाई करके अन्य आरोपित ठेकेदारों को साफ मैसेज दिया जाएगा कि धांधली करने पर ठेका कंपनी को हमेशा के लिए बैन होना पड़ेगा। प्लांट में दोबारा घुसने लायक भी नहीं छोड़ा जाएगा। ‘BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप’ लाई इस्पात संयंत्र-बीएसपी प्रबंधन के मुताबिक साईं एसोसिएट्स ठेका कंपनी के चीफ सुपरवाइजर घनश्याम गुप्ता ने लिखित में अपना आरोप स्वीकारा है। चोरी की बात को खुद अधिकारियों के सामने बताई थी। इसकी जानकारी बीएसपी अधिकारियों ने पुलिस को दी। दुर्ग पुलिस ने आरोपित चीफ सुपरवाइजर को धर-दबोचा था। फिलहाल, वह जेल में है। ‘BSP स्क्रैप चोरी Files 2: चोर ने खुद स्वीकारा, BSP अफसरों ने पुलिस को बताया, आधी रात को सुपरवाइजर को घर से उठाया’ कांट्रैक्ट होगा शॉर्ट क्लोज कानून और नियम के तहत भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन आरोपित किसी भी ठेका कंपनी पर कार्रवाई कर सकती है। ठेका कंपनी की जिम्मेदारी थी कि ईमानदारी से कार्य करे और कराए। लेकिन, उसी का चीफ सुपरवाइजर चोरी का माल बाहर कराता था। इसके एवज में 5 हजार रुपए प्रति वाहन लेता था। इसी को आधार बनाकर बीएसपी प्रबंधन ठेका कंपनी साई एसोसिएट के कांट्रैक्ट को शॉर्ट क्लोज़ करने का मन बना चुकी है। ठेका की बची हुई अवधि का कार्य किसी अन्य को हैंडओवरर किया जाएगा, ताकि कामकाज प्रभावित न हो सके। ये खबर भी पढ़ें: Central Government Employees News: महंगाई भत्ते के बाद चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस और हॉस्टल सब्सिडी बढ़ी, संशोधित आदेश जारी आप भी जानिए ठेका कंपनी का जॉब स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के स्क्रैप यार्ड में कामकाज के लिए ठेका कंपनी साईं एसोसिएट को जॉब दिया गया था। डेढ़ साल पहले ठेका आवंटित हुआ। तीन साल की अवधि के लिए ठेका था। करीब 2 करोड़ के ऊपर का जाब था। स्क्रैप यार्ड में स्क्रैप अनलोडिंग कराना, चालान, कन्वर्टर तक सप्लाई, तीन क्रेन हैंडल करना, रख-रखाव, हाउस कीपिंग आदि प्रमुख काम ठेका कंपनी के कर्मचारी ही करते हैं। ये खबर भी पढ़ें: अधूरे वेतन समझौते और 39 माह के बकाया एरियर पर डॉ. संजीवा रेड्डी की SAIL चेयरमैन से मुलाकात जल्द, पढ़ें सूचनाजी.कॉम सबूतों के आधार पर लिख रहा… सूचनाजी.कॉम ने 22 जून को ‘BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप’ शीर्षक से खबर प्रसारित की थी। इसी तरह 24 जून को ‘BSP स्क्रैप चोरी Files 2: चोर ने खुद स्वीकारा, BSP अफसरों ने पुलिस को बताया, आधी रात को सुपरवाइजर को घर से उठाया’ शीर्षक से समाचार प्रसारित किया था। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant Promotions 2026: आरएसपी के 1085 कर्मचारियों-अधिकारियों का प्रमोशन, जश्न