SAIL Rourkela Steel Plant: 31 अधिकारियों ने लिए वीआर, 6 का रिटायरमेंट, एग्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन ने दी विदाई

सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सेल एवं राउरकेला इस्पात संयंत्र में अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए। सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। राउरकेला स्टील प्लांट एग्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन (आरएसपीईए) द्वारा जुलाई 2026 में रिटायर (Superannuation) और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VR) प्राप्त अधिकारियों के सम्मान में राउरकेला

  • सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सेल एवं राउरकेला इस्पात संयंत्र में अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। राउरकेला स्टील प्लांट एग्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन (आरएसपीईए) द्वारा जुलाई 2026 में रिटायर (Superannuation) और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VR) प्राप्त अधिकारियों के सम्मान में राउरकेला क्लब के मुख्य सभागार में भावपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आरएसपीईए के पदाधिकारी, कार्यकारिणी समिति के सदस्य, सेवानिवृत्त अधिकारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुल 37 अधिकारियों को विदाई दी गई। सेवानिवृत्त 6 अधिकारियों और 31 स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त अधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम का सफल संचालन निहार रंजन नायक-उपाध्यक्ष, आरएसपीईए के कुशल मार्गदर्शन में हुआ, जबकि प्रद्युम्न किशोर त्रिपाठी, उप महासचिव, आरएसपीईए ने प्रभावशाली ढंग से मंच संचालन किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में अध्यक्ष अबकाश बेहरा ने कहा कि आरएसपीईए सदैव अपने सदस्यों के हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा भविष्य में भी अधिकारियों के हित में नीतिगत पहल एवं प्रयास निरंतर जारी रखेगा। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को जीवन की दूसरी पारी के लिए स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Premature Retirement: वीआर के बाद अब जबरिया रिटायरमेंट शुरू, GM को समय से पहले किया बाहर सम्पद मिश्रा-महासचिव, आरएसपीईए ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी आरएसपीईए अपने सदस्यों के साथ सदैव खड़ा रहेगा। उन्होंने बताया कि आरएसपीईए स्वास्थ्य बीमा योजना तथा आरएसपीईए अतिथि गृह (गेस्ट हाउस) जैसी सुविधाएँ पात्र सेवानिवृत्त सदस्यों को पूर्ववत उपलब्ध कराई जाती रहेंगी, जिससे उनका संगठन से जुड़ाव निरंतर बना रहेगा। इस अवसर पर कुमार स्वामी, उपाध्यक्ष, आरएसपीईए ने भी सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, समृद्ध एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में शरत चंद्र परिछा, कोषाध्यक्ष, आरएसपीईए ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, सम्मानित अधिकारियों एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। ये खबर भी पढ़ें: SAIL में फास्ट ट्रैक जीएम प्रमोशन के खिलाफ SEFI, CMD को पत्र, सीनियर को कीजिए पहले प्रमोट समारोह के दौरान अनेक सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सेल एवं राउरकेला इस्पात संयंत्र में अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने व्यावसायिक जीवन, संगठन द्वारा उनके एवं उनके परिवार के जीवन में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण करते हुए आरएसपीईए द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह तथा सेवानिवृत्ति के बाद भी सदस्यों के प्रति संगठन की आत्मीयता एवं प्रतिबद्धता की मुक्तकंठ से सराहना की। ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: प्रमोशन ऑर्डर आया नहीं, एक और CGM इंटरव्यू की तैयारी शुरू