Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में फास्ट ट्रैक जीएम प्रमोशन के खिलाफ SEFI, CMD को पत्र, सीनियर को कीजिए पहले प्रमोट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में फास्ट ट्रैक जीएम प्रमोशन के खिलाफ SEFI, CMD को पत्र, सीनियर को कीजिए पहले प्रमोट

Azmat ali 02/08/2026 1 minute read
SEFI Opposes Fast Track Promotions System Submits Memorandum to SAIL CMD

वरिष्ठ अधिकारियों का समय पर प्रमोशन न होने से SEFI की नाराजगी, CMD को लिखा पत्र; E7 से E8 में प्रमोशन को लेकर उठाए सवाल।

  • लंबे समय तक प्रमोशन नहीं मिलने से अधिकारियों के करियर में ठहराव की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे अधिकारियों के दर्द और उनकी पेशेवर परेशानियों को समझने की जरूरत है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (SEFI) ने नाराजगी जाहिर की है। फेडरेशन ने सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा को पत्र लिखकर E7 से E8 ग्रेड में प्रमोशन की प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने और लंबे समय से एक ही ग्रेड में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारियों को न्याय देने की मांग की है। प्लांट और माइंस में वरिष्ठता का सम्मान करने की मांग की गई है। हॉट शॉप में मेहनत करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों को नजर अंदाज करना ठीक नहीं है। वहीं, फास्ट ट्रैक प्रमोशन के आधार पर 3 से 4 साल में जूनियर को प्रमोट करने से वरिष्ठ अधिकारियों का मनोबल टूटता है। इसको खत्म किया जाए। सेफी की मांग है कि 5 या पांच साल से अधिक वालों को आप पहले प्रमोशन दीजिए।

SEFI चेयरमैन एनके बंछोर ने कहा है कि सेल में नेतृत्व संकट से बचने के लिए उत्तराधिकार (Succession) की बेहतर योजना जरूरी है। फेडरेशन का मानना है कि प्रमोशन में केवल तेजी के बजाय वरिष्ठता के साथ प्रदर्शन को भी प्रमुख आधार बनाया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bokaro Steel Plant के कर्मचारी 10 को जाएंगे जेल, पढ़ें क्यों

SEFI ने विशेष रूप से E7 से E8 ग्रेड में चार साल की सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों के प्रमोशन के मुद्दे को उठाया है। फेडरेशन के अनुसार, सेल में पहले से ही प्रमोशन का बैकलॉग मौजूद है। ऐसे समय में यदि E7 से E8 ग्रेड में केवल तीन या चार साल में प्रमोशन दिया जाता है, तो इससे लंबे समय से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों में निराशा और असंतोष बढ़ सकता है।

फास्ट ट्रैक प्रमोशन से वरिष्ठ अधिकारियों का मनोबल प्रभावित

फेडरेशन ने पत्र में कहा है कि सेल में ऐसे वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में हैं, जो कठिन कार्य परिस्थितियों में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यदि तीन या चार साल में फास्ट ट्रैक प्रमोशन की व्यवस्था को बढ़ावा दिया जाता है और इससे वरिष्ठ अधिकारियों की अनदेखी होती है, तो उनके मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

SEFI का कहना है कि प्रमोशन में वरिष्ठता और प्रदर्शन के बीच संतुलन जरूरी है। केवल तेजी से प्रमोशन देने की नीति के बजाय ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें लंबे समय से जिम्मेदारियां निभा रहे और योग्य अधिकारियों को भी उचित अवसर मिले।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL मजदूरों के AWA पर गहराया संकट, CMO में भुगतान रोकने का आदेश, क्या सभी प्लांट के श्रमिकों का रुकेगा पैसा

‘पावर सेंटर के करीब नहीं होने वाले अधिकारियों के साथ न्याय हो’

SEFI ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि सेल में ऐसे योग्य वरिष्ठ अधिकारी हैं, जो E7 ग्रेड में पांच साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं। फेडरेशन ने सीएमडी से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि इन अधिकारियों के साथ न्याय किया जाना चाहिए। फेडरेशन के अनुसार, लंबे समय तक प्रमोशन नहीं मिलने से अधिकारियों के करियर में ठहराव की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे अधिकारियों के दर्द और उनकी पेशेवर परेशानियों को समझने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: प्रमोशन ऑर्डर आया नहीं, एक और CGM इंटरव्यू की तैयारी शुरू

CMD से हस्तक्षेप की मांग

SEFI ने सेल सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा से E7 से E8 ग्रेड में प्रमोशन के मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। फेडरेशन ने वरिष्ठ अधिकारियों के हित में प्रमोशन नीति पर विचार करने और लंबे समय से E7 ग्रेड में कार्यरत अधिकारियों को उचित अवसर देने की मांग की है।

SEFI का पत्र नरेन्द्र कुमार बंछोर की ओर से जारी किया गया है। फेडरेशन ने उम्मीद जताई है कि सेल प्रबंधन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के प्रमोशन और करियर में लंबे समय से चली आ रही रुकावट को दूर करने की दिशा में कदम उठाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट को हमेशा के लिए अलविदा, कर्मचारियों की आंखें भर आई, मेन गेट पर जश्न

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी और मजदूर परेशान, बकाया एरियर, सरकार पर गुस्सा, 10 को बाइक-कार रैली
Next: SAIL ED Promotion 2026: इंटरव्यू होने जा रहा शुरू, पढ़ें किस प्लांट में खाली हो रहा पद

Related Stories

SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.