Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Premature Retirement: वीआर के बाद अब जबरिया रिटायरमेंट शुरू, GM को समय से पहले किया बाहर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Premature Retirement: वीआर के बाद अब जबरिया रिटायरमेंट शुरू, GM को समय से पहले किया बाहर

Azmat ali 03/08/2026 1 minute read
SAIL Premature Retirement After Voluntary Retirement Forced Retirement Begins GMs Service Terminated

पहचान पत्र, CUG सिम (यदि आवंटित हो), मेडिकल ट्रीटमेंट बुक्स और संगठन से संबंधित अन्य सामान वापस लौटाने का आदेश।

  • सेल प्रबंधन ने जयकर को प्रीमेच्योर रिटायरमेंट दिया है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में वॉलंटरी रिटायरमेंट (VR) के बाद अब समय से पहले सेवानिवृत्ति का मामला सामने आया है। सेल के सेंट्रल माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स ऑर्गनाइजेशन (CMLO) की किरीबुरु आयरन ओर माइंस (KIOM) में पदस्थ एक जनरल मैनेजर (GM) को प्रीमेच्योर रिटायरमेंट का आदेश जारी कर कंपनी की सेवाओं से मुक्त कर दिया गया है। सेल के किरीबुरु आयरन ओर माइंस के ह्यूमन रिसोर्स विभाग के आफिस ऑर्डर में धनंजयराज बसप्पा जयकर (Dhananjayaraj Basappa Jayakar), जनरल मैनेजर (Civil), E-7 को कंपनी की सेवाओं से मुक्त किए जाने की जानकारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कारपोरेट आफिस के ED HR राजीव पांडेय का कोलकाता ट्रांसफर

29 जुलाई की शाम से सेवाएं समाप्त

सेल प्रबंधन ने जयकर को प्रीमेच्योर रिटायरमेंट दिया है। इसके बाद KIOM की ओर से जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि धनंजयराज बसप्पा जयकर को 29 जुलाई 2026 के अपराह्न से कंपनी की सेवाओं से मुक्त किया जाता है। यानी आदेश जारी होने वाले दिन ही उनकी कंपनी सेवा समाप्त कर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: प्रमोशन ऑर्डर आया नहीं, एक और CGM इंटरव्यू की तैयारी शुरू

कंपनी की संपत्ति लौटाने का निर्देश

ऑफिस ऑर्डर में जयकर को अपने पास मौजूद कंपनी की सभी परिसंपत्तियां और सामान वापस करने का निर्देश दिया गया है। इनमें पहचान पत्र, CUG सिम (यदि आवंटित हो), मेडिकल ट्रीटमेंट बुक्स और संगठन से संबंधित अन्य सामान शामिल हैं। इसके साथ ही उन्हें सभी लंबित देनदारियों का निपटारा सुनिश्चित करने और अंतिम भुगतान के लिए निर्धारित फॉर्म भरकर एचआर विभाग में जमा करने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Durgapur Steel Plant: हॉट मेटल, क्रूड स्टील उत्पादन और व्हील-एक्सल डिस्पैच में कोविड के बाद अब नया रिकॉर्ड

प्रीमेच्योर रिटायरमेंट के आदेश के प्रावधान लागू

सेल के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनकी सेवा से अलग होने से संबंधित सभी मामले 29 जुलाई 2026 को जारी प्रीमेच्योर रिटायरमेंट आदेश और लागू SAIL Rules के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे। सेल में हाल ही में बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने वॉलंटरी रिटायरमेंट (VR) का विकल्प चुना था। अब उसके बाद किसी GM को प्रीमेच्योर रिटायरमेंट दिए जाने का यह मामला सामने आया है। इससे सेल के अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच समय से पहले सेवानिवृत्ति की नीति को लेकर चर्चा तेज होना स्वाभाविक है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ED Promotion 2026: इंटरव्यू होने जा रहा शुरू, पढ़ें किस प्लांट में खाली हो रहा पद

हालांकि, जारी किए गए ऑफिस ऑर्डर में प्रीमेच्योर रिटायरमेंट दिए जाने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। आदेश में केवल संबंधित प्रीमेच्योर रिटायरमेंट आदेश का हवाला देते हुए सेवा से मुक्त किए जाने की बात कही गई है। इसलिए इसके पीछे किसी विशेष कारण का दावा करना फिलहाल उचित नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में फास्ट ट्रैक जीएम प्रमोशन के खिलाफ SEFI, CMD को पत्र, सीनियर को कीजिए पहले प्रमोट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL कारपोरेट आफिस के ED HR राजीव पांडेय का कोलकाता ट्रांसफर
Next: वित्त मंत्रालय की तर्ज पर SAIL में हर तिमाही यूनियनों संग करें बैठक, BAKS की चिट्ठी से नई बहस

Related Stories

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.