दूसरी तिमाही में SAIL की गति और तेज: ऑपरेशनल एक्सीलेंस और मार्केट अलाइनमेंट से शुद्ध लाभ 315% तक बढ़ा, CMD एके पंडा बोले…

भारतीय रेलवे को वंदे भारत के पहियों की आपूर्ति का स्टेबेलाइजेशन राष्ट्रीय परियोजना की कठोर मापदंडों को पूरा करने की SAIL की क्षमता को एक बार फिर साबित किया है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) का वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2 FY’27) का प्रदर्शन एक ऐसी तिमाही को दर्शाता है, जहरं प्रचालन का उद्देश्य सार्थक वित्तीय परिणामों में बदला और कर पश्चात लाभ (PAT) पिछले वर्ष की इसी अवधि (CPLY) की तुलना में लगभग 315% बढ़ गया। 

SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, डॉ. एके पंडा ने कहा कि, 'दूसरी तिमाही में प्रचालन, उत्पादन-विक्रय समन्वय, लौह अयस्क (Iron Ore) के उत्पादन और विक्रय पर ध्यान केंद्रित करने तथा हाई वैल्यू वाले उत्पादों पर जोर देने ने साबित किया है कि जब हर इकाई (Unit) पूरे उद्देश्य और स्पष्टता के साथ काम करती है, तो इसके नतीजे बहुत शानदार और मजबूत वित्तीय परिणामों (Financial Results) के रूप में सामने आ सकते हैं।"

ये खबर भी पढ़ें: रिसाली महापौर: भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी की पत्नी डॉ. रामेश्वरी वासु बंजारे की कांग्रेस से दावेदारी, पढ़ें कुंडली

कंपनी ने बेहतर ईंधन दर (fuel rate) के समर्थन से हॉट मेटल (hot metal), क्रूड स्टील (crude steel), विक्रेय स्टील (saleable steel) और फिनिशड स्टील (finished steel) में अब तक का सर्वश्रेष्ठ Q2 उत्पादन दर्ज किया है। इस प्रचालन मजबूती को उत्पाद मिश्रण (product mix) में एक निर्णायक बदलाव द्वारा और बल मिला, जिसमें उच्च मूल्य वाले उत्पादों की मात्रा के आधार पर Q1 की तुलना में 36% की वृद्धि हुई, जो प्रीमियम सेगमेंट में SAIL की मज़बूत इंट्री का संकेत देता है, जहाँ मांग मजबूत और मार्जिन सुदृढ़ बने हुए हैं। 

भारतीय रेलवे को वंदे भारत के पहियों की आपूर्ति का स्टेबेलाइजेशन राष्ट्रीय परियोजना की कठोर मापदंडों को पूरा करने की SAIL की क्षमता को एक बार फिर साबित किया है। डॉ. पंडा ने उल्लेख किया कि “ग्रेड-वार और प्रोफाइल-वार दोनों तरह से बाज़ार की मांग के साथ हमारे उत्पादन का अनुकूलन SAIL को व्यापक और अधिक विविध ग्राहक आधार की सेवा करने में सक्षम बना रहा है, जिससे बुनियादी ढांचा (infrastructure), इंजीनियरिंग, रक्षा और रेलवे जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में हमारी उपस्थिति मजबूत हो रही है।”

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: प्रमोशन-ट्रांसफर, मकान में राजनीतिक दबाव पड़ेगा भारी, PMO-राष्ट्रपति, मंत्रालय से सीधे शिकायत पर रोक, नौकरी खतरे में, पढ़ें सर्कुलर

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2 FY’27) ने अपस्ट्रीम संचालन में SAIL की बढ़ती ताकत को दर्शाया। SAIL की खदानों ने अब तक का सबसे अधिक त्रैमासिक उत्पादन और बिक्री दर्ज की, जिससे न केवल निजी उपयोग के लिए कच्चे माल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित हुई, बल्कि घरेलू बाजार में आपूर्ति की गई अतिरिक्त मात्रा के जरिये अतिरिक्त मूल्य भी अर्जित हुआ। 

डॉ. पंडा ने इस उभरते लाभ पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमारा खनन प्रदर्शन तेजी से एक रणनीतिक समर्थक (strategic enabler) बनता जा रहा है-जो हमारे संयंत्रों के लिए कच्चे माल को सुरक्षित कर रहा है और घरेलू बाजार की बिक्री के माध्यम से वृद्धिशील मूल्य (incremental value) पैदा कर रहा है।” खनन में निरंतर गति ने संचालन को और स्थिरता प्रदान की। इस तिमाही में बेहतर इन्वेंट्री अनुशासन भी देखा गया, जबकि रेल और सड़क दोनों के माध्यम से प्रत्यक्ष प्रेषण (direct despatches) पर ध्यान केंद्रित करने से ग्राहकों तक सामग्री की तेजी से आवाजाही सुनिश्चित हुई और टर्नअराउंड समय कम हुआ। 

ये खबर भी पढ़ें: Vizag Steel Plant: विशाखापट्टनम RINL की जमीन की ई-नीलामी, मोदी सरकार ने शुरू की ये कवायद

पिछले वर्ष की इसी अवधि (CPLY) की तुलना में 5% अधिक विक्रय मात्रा, इस प्रचालन उत्तरदायित्व को दर्शाती है। कुल विक्रेय स्टील में फिनिशड स्टील की बढ़ी हुई हिस्सेदारी ने SAIL की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत किया, जबकि विपणन टीमों ने ग्राहक जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए बेहतर प्रोडक्ट मिक्स का लाभ उठाया।

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में सुरक्षा को एक नए संगठनात्मक जोर के रूप में देखा गया। पहली बार, संयंत्रों में सुरक्षा पर स्पेसिफिक लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन आयोजित की गईं, जो सुरक्षा को एक मुख्य परिचालन मूल्य के रूप में एम्बेड करने के लीडरशिप के इरादे को इंगित करती है। डॉ. पंडा ने जोर देकर कहा, “उत्पादकता, सुरक्षा और उपकरणों के स्वास्थ्य पर ध्यान एक साथ आगे बढ़ने चाहिए। सुरक्षा पर हमारा नया फोकस एक अधिक उत्तरदायी और सुदृढ़ कार्य-संस्कृति को आकार दे रहा है, जो SAIL के दीर्घकालिक विकास का समर्थन करेगी। 

ये खबर भी पढ़ें: 48.54 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते, 68.71 लाख पेंशनर्स के महंगाई राहत को मोदी सरकार ने दी मंज़ूरी

दूसरी तिमाही के परिणाम इस बात की पुष्टि करते हैं कि SAIL की ताकत उसके एकीकृत दृष्टिकोण में निहित है, जहाँ प्रचालन उत्कृष्टता, नवाचार और वित्तीय विवेक एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।” दूसरी तिमाही में एक मजबूत नींव स्थापित करने के साथ, SAIL नए आत्मविश्वास, तेज बाजार स्थिति और निरंतर प्रचालन तथा वित्तीय प्रदर्शन के लिए एक स्पष्ट प्रतिबद्धता के साथ, वित्त वर्ष 2026-27 बाकी अवधि के लिए आगे बढ़ता है।