आधे-अधूरे वेज रीविजन और BSL विस्थापितों पर लाठी चार्ज का मुद्दा इस्पात मंत्री के दरबार में, ये आदेश
तृणमुल सांसद डोला सेन ने दिया सभी यूनियनों का साथ। बीएकेएस ने इस्पात मंत्री के समक्ष सभी मुद्दों को रखा। सूचनाजी न्यूज़, बोकारो। टीम BAKS ने इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी से संसद भवन के उनके कक्ष में मिल कर कर्मचारियों के मुद्दे को उनके समक्ष रखा। ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant में आंदोलन का असर: अगर गैस रिसाव हुआ तो कार्मिक संग आंदोलनकारी भी आएंगे लपेटे में, फंसे 5000 भूखे-प्यासे तृणमुल सांसद डोला सेन के साथ सेल के अन्य यूनिट के नेताओं ने आज मिलकर सेल की समस्याओं से इस्पात मंत्री को अवगत क
- तृणमुल सांसद डोला सेन ने दिया सभी यूनियनों का साथ।
- बीएकेएस ने इस्पात मंत्री के समक्ष सभी मुद्दों को रखा।
हरिओम ने इस्पात मंत्री को सभी मुद्दे तथा मानव संसाधन विभाग की विफलताओं (अधूरे वेज रीविजन, एमओए, एरियर, एनजेसीएस में सुधार , बोकारो में विस्थापित परिवार के साथ हुई घटना, ट्रांसफर पर चर्चा की।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो सीआइएसएफ लाठीचार्ज: विस्थापितों ने किया प्लांट हाइजैक, CGM हरिमोहन झा गिरफ्तार
इस्पात मंत्री विस्थापित परिवारों के साथ हुई घटना से काफी नाराजगी जाहिर कर अपने पीएस को कड़ी कार्रवाई करने तथा मामले का सत्य और स्पष्ट रिपोर्ट देने को कहा।
इस्पात मंत्री ने जल्द ही यूनियनों के साथ सेल मैनेजमेंट की मीटिंग कराने का आश्वासन भी दिया है।
ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: नौकरी मांग रहे युवक की CISF ने ली जान, BGH संग कई गेट जाम, प्रोडक्शन होगा ठप
वहीं टीम BAKS ने कल इस्पात स्टैण्डिंग कमेटी के चेयरमैन अनुराग ठाकुर से उनके आवास पर मुलाकात कर इस्पात स्टैण्डिंग कमेटी के वेज रीविजन रिपोर्ट को लागू करने में भेदभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने अगली मीटिंग में कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
टीम BAKS ने पिछले सात दिनों में इस्पात संसदीय कमेटी में मौजुद 15 से अधिक सांसद के समक्ष भी सेल कर्मियों के अटके मुद्दे को उठाया ।
अन्य यूनिट के साथियों में सीएमओ से तनय, चंचल, सेलम से रवि रामचंद्रण, दुर्गापुर से जयंता आदि शामिल रहे।
ये खबर भी पढ़ें: Big News: बोकारो स्टील प्लांट के गेट पर विस्थापितों का हंगामा, CISF ने किया लाठीचार्ज, भीड़ ने रौंदा, युवक की मौत