Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big News: बोकारो स्टील प्लांट के गेट पर विस्थापितों का हंगामा, CISF ने किया लाठीचार्ज, युवक की मौत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big News: बोकारो स्टील प्लांट के गेट पर विस्थापितों का हंगामा, CISF ने किया लाठीचार्ज, युवक की मौत

03/04/2025 (Last updated: 03/04/2025) 1 minute read
Big News: Displaced people created ruckus at the gate of Bokaro Steel Plant, CISF lathicharged, crowd trampled him, young man died

बोकारो जनरल हॉस्पिटल में जख्मी युवक को भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित भीड़ ने बवाल काट दिया।

  • बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की मांग-लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी के विरुद्ध सभी कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (SAIL – Bokaro Steel Plant) से बड़ी खबर आ रही है। 19 गांवों के विस्थापितों ने गुरुवार को हिंसक प्रदर्शन कर दिया। अपनी मांग को मनवाने के लिए ड्यूटी जा रहे कर्मचारियों के वाहनों को रोका। दो कर्मचारियों ने विरोध किया। इस बीच दोनों पक्षों में विवाद गहरा गया। माहौल गरमा गया है। शाम साढ़े 4 बजे लाठीचार्ज किया गया। इसके विरोध में फायर ब्रिगेड की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के जीएम से जूनियर मैनेजर तक 8 अधिकारियों का ट्रांसफर

सीआइएसएफ के जवानों ने भीड़ को तितर-बीतर करने के लिए लाठीचार्ज किया। प्रेम कुमार महतों के सिर में चोट लगी। वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ जख्मी युवक को उठाकर ले जाने लगी, तभी दोबारा सीआइएसएफ जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। देखते ही देखते युवक की हालत हद से ज्यादा बिगड़ गई।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: भिलाई में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अंबिकापुर मॉडल अपनाने की जरूरत

बोकारो जनरल हॉस्पिटल (Bokaro General Hospital) में जख्मी युवक को भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित भीड़ ने बवाल काट दिया। तोड़-फोड़ की। सीआइएसएफ, पुलिस ने मोर्चा संभाला है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महिला समाज की नई कार्यकारिणी गठित, इन्हें मिली जिम्मेदारी

हंगामा बढ़ते देख नगर सेवाएं विभाग, एडीएम बिल्डिंग और बोकारो जनरल हॉस्पिटल से अधिकारी-कर्मचारी किसी तरह अपने-अपने विभागों को छोड़कर भाग खड़े हुए। कार्मिकों को अब नाइट शिफ्ट ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र: बार और रॉड मिल का प्रोडक्शन 1.0 मिलियन टन पार, कटा केक

बताया जा रहा है कि मृतक युवक महुआर का रहने वाले है। 19 गांव के विस्थापित पहले से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन, गुरुवार को आर-पार के मूड में थे। आफिस बंदकर अधिकारियों को भागना पड़ा। बीजीएच के डाक्टर को हटा दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: वित्तीय वर्ष में बेहतरीन रिजल्ट, भिलाई स्टील प्लांट के सभी ईडी एक साथ पहुंचे बधाई देने

प्रदर्शनकारियों ने बीजीएच का गेट ब्लॉक कर दिया है। लक्ष्मी मार्केट एरिया को बंद कर दिया गया है। दूसरे गांवों के लोग भी एडीएम बिल्डिंग पर जुटने जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया है

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र: न्यू प्लेट मिल ने जीती वित्त वर्ष 2024-25 की चैंपियन ट्रॉफी

मांगी नौकरी, मिली मौत

यह इस लोकतांत्रिक देश में क्या हो रहा है? क्या आंदोलन करना अपराध हो गया है इस देश में? एक तरफ हमेशा नियम बदलकर विस्थापितों, आश्रितों को ठगा जाता है, तो दूसरी तरफ सैकड़ों की संख्या में अप्रेंटिशिप कराकर विस्थापितों को बैठाया जाता है। सभी आंदोलनकारियों को अविलंब नौकरी मिलनी चाहिए। साथ ही लाठी चार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी के विरुद्ध सभी कानूनी कारवाई की जानी चाहिए, ताकि आगे से एसी कमरे में बैठ कर निजी मालिक के हैसियत से कार्य कर रहे लोगो को सबक मिले।
हरिओम, अध्यक्ष-BAKS बोकारो

ये खबर भी पढ़ें: गर्मी और लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, लू लगने पर तुरंत ये करें

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Rourkela Steel Plant: सीजीएम आरके बिसारे संग कई शिफ्ट इंचार्ज को मिला अवॉर्ड, 10 से 7 हजार तक मिला
Next: Bokaro Steel Plant: नौकरी मांग रहे युवक की CISF ने ली जान, BGH संग कई गेट जाम, प्रोडक्शन होगा ठप

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.