Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: नौकरी मांग रहे युवक की CISF ने ली जान, BGH संग कई गेट जाम, प्रोडक्शन होगा ठप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: नौकरी मांग रहे युवक की CISF ने ली जान, BGH संग कई गेट जाम, प्रोडक्शन होगा ठप

03/04/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant: CISF killed a youth seeking job, BGH, many gates jammed, production will come to a halt
  • पूर्व विधायक बीरंची नारायण-बीजेपी, जेएलकेएम के सुप्रीमो व डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुंच चुके हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में बवाल हो रहा है। विस्थापितों ने नौकरी मांग की। धक्का-मुक्की ऐसी हुई की सीआइएसएफ के जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: गर्मी और लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, लू लगने पर तुरंत ये करें

युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित विधायकों ने गेट को जाम कर दिया है। बोकारो जनरल हॉस्पिटल (Bokaro General hospital) को भी जाम किया गया है। धमकी दी गई कि अगर दोषी अधिकारियों और जवानों को सस्पेंड नहीं किया गया तो उत्पादन पूरी तरह से ठप कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ने किया MATS और सचदेवा कोचिंग सेंटर सील, 77 लाख बकाया, फंसे व्यापारी नेता सिंघल

मेन गेट, सीईजेड गेट को बंद कर दिया गया है। एडीएम बिल्डिंग और हॉस्पिटल के सामने भीड़ ने घेराबंदी किया है। विधायक जयराम महतो के आने से प्रदर्शनकारियों को मजबूत समर्थन मिल गया है। बताया जा रहा है कि 4500 विस्थापित परिवारों को चिन्हित किया गया था। पहले चरण में 1500 विस्थापितों को अप्रेंटिशिप कराया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: राज्यपाल रमेन डेका के सामने दुर्ग जिले के प्रशासनिक-पुलिस अफसरों की पेशी, पढ़िए डिटेल

2014 से 2016 तक ट्रेनिंग कराया गया। वादा था कि नौकरी देंगे। लेकिन, भर्ती नहीं हो सकी। इसी को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। गुरुवार सुबह से करीब 50 की संख्या में परिवार समेत लोग जुटे थे। हाथ में लाठी थे। सीआइएसएफ जवानों के सामने आने से विवाद बढ़ गया।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त वर्ष 2024-25: भिलाई इस्पात संयंत्र ने उत्पादन में उड़ाया गर्दा, पढ़िए कहां बना नया रिकॉर्ड

उच्चाधिकारियों के आदेश पर सीआइएसएफ ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे प्रेम कुमार महतो के सिर में गंभीर चोट लगी। भीड़ उठाकर प्रेम कुमार को लेकर आगे बढ़ी, तभी दोबारा जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO के 8 करोड़ सब्सक्राइबर, 78 लाख पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर, CBT की मंजूरी पर अमल

लोकल भीड़ है। अब बड़ा आंदोलन होना तय है। कांग्रेसी विधायक स्वेता सिंह व किम्स के नेता संग्राम सिंह ने उत्पादन ठप करने की धमकी दी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए गेट पर ही बैठ गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: RSS प्रमुख मोहन भागवत से PM Modi की शिकायत, EPS 95 पेंशनर्स मांग रहे भीख

पूर्व विधायक बीरंची नारायण-बीजेपी, जेएलकेएम के सुप्रीमो व डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुंच चुके हैं। इधर-बोकारो जनरल हॉस्पिटल की इमरजेंसी सेवा भी बाधित हो गई है। सिटी सेंटर पुरी तरह से बंद है। लक्ष्मी मार्केट बंद है। बीजीएच का घेराव किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशनभोगी बोले-पीएम को म्यांमार याद है, पेंशनर्स नहीं, EPFO पर भी गुस्सा

क्या हैं विस्थापितों की प्रमुख मांग

1. नौकरी और पुनर्वास: विस्थापित परिवारों को रोजगार और सम्मानजनक पुनर्वास की गारंटी।
2. मुआवजा और सुविधाएं: उचित मुआवजा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं।
3. प्रबंधन की जवाबदेही: विस्थापितों के साथ हो रहे अन्याय के लिए जवाबदेही तय करना।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशनभोगियों को 9000 पेंशन की गारंटी कहीं ख्वाब या झांसा तो नहीं

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big News: बोकारो स्टील प्लांट के गेट पर विस्थापितों का हंगामा, CISF ने किया लाठीचार्ज, युवक की मौत
Next: Bokaro Steel Plant में बवाल बढ़ा, वाटर कैनन पहुंचा, BSL में रोके गए कर्मचारी-अधिकारी, कर्फ्यू की तैयारी

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.