Bhilai Steel Plant: RMP 3 में चोरों का धावा, इलेक्ट्रिकल स्टोर का ताला तोड़कर कॉपर वायर पार
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। बीती रात चोरों ने RMP 3 में धावा बोलकर इलेक्ट्रिकल स्टोर का ताला तोड़ दिया और वहां रखा कॉपर वायर चोरी कर लिया। सोमवार सुबह जब कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो स्टोर का ताला टूटा ह
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। बीती रात चोरों ने RMP 3 में धावा बोलकर इलेक्ट्रिकल स्टोर का ताला तोड़ दिया और वहां रखा कॉपर वायर चोरी कर लिया। सोमवार सुबह जब कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो स्टोर का ताला टूटा हुआ मिला। घटना की जानकारी तत्काल विभागीय अधिकारियों को दी गई। चोरी की सूचना मिलते ही प्लांट में हड़कंप मच गया। इसके बाद चोरी गए सामान का मिलान और जांच शुरू की गई। कितना माल हुआ पार, पुष्टि नहीं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोर इलेक्ट्रिकल स्टोर से कितनी मात्रा में कॉपर वायर और अन्य सामान ले जाने में सफल रहे। विभागीय स्तर पर सामान का मिलान किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही चोरी गए सामान की वास्तविक मात्रा और कीमत का पता चल सकेगा। ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: मजदूरों का गुस्सा उफान पर, पे रिविजन, 39 माह के बकाया एरियर, एनजेसीएस, सेफ्टी पर तिलमिलाए नेताजी सुनसान क्षेत्र का फायदा उठा रहे चोर RMP-3 का इलाका अपेक्षाकृत सुनसान माना जाता है। इसी का फायदा उठाकर चोर आसानी से प्लांट क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं और चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि RMP-3 में इससे पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। ये खबर भी पढ़ें: बॉल बैडमिंटन ग्राउंड की रखवाली करने वाले के घर की बिजली काट दी बीएसपी ने, हर तरफ थू-थू लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉपर वायर और अन्य इलेक्ट्रिकल सामग्री चोरों के लिए लंबे समय से आसान निशाना बनी हुई है। अब ताजा घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही है। बीएसपी में लगातार चोरी की घटनाओं के बीच RMP-3 की ताजा वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें