भिलाई स्टील प्लांट के मजदूरों की 9 रुपए बढ़ी मजदूरी, पढ़ें डिटेल
राष्ट्रीय अवकाश पड़ते हैं, उस दिन श्रमिक ड्यूटी करता है तो ऐसे तमाम श्रमिकों को एक दिन का अतरिक्त भुगतान प्राप्त करने की पात्रता होती है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 अप्रैल से नई मजदूरी दर लागू कर दिया है। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL - Bhilai Steel Plant) में राज्य सरकार की मजदूरी दर से ठेका मजदूरों को वेतन दिया जाता है। जबकि प्लांट केंद्र सरकार के अधीन आता है। ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant में आंदोलन का असर: अगर गैस रिसाव हुआ तो कार्मिक संग आंदोलनकारी भी आएंगे लपेटे में ,
- राष्ट्रीय अवकाश पड़ते हैं, उस दिन श्रमिक ड्यूटी करता है तो ऐसे तमाम श्रमिकों को एक दिन का अतरिक्त भुगतान प्राप्त करने की पात्रता होती है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 अप्रैल से नई मजदूरी दर लागू कर दिया है। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL - Bhilai Steel Plant) में राज्य सरकार की मजदूरी दर से ठेका मजदूरों को वेतन दिया जाता है। जबकि प्लांट केंद्र सरकार के अधीन आता है।
ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant में आंदोलन का असर: अगर गैस रिसाव हुआ तो कार्मिक संग आंदोलनकारी भी आएंगे लपेटे में, फंसे 5000 भूखे-प्यासे
न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहद श्रमायुक्त एवं सक्षम प्राधिकारी के माध्यम से वर्ष मे 2 बार जारी किया जाता है।इसी संदर्भ मे भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने नई प्रभावी दैनिक मजदूरी पर 2अप्रेल को परिपत्र जारी कर तमाम ठेकेदार, समस्त प्रमुख नियोक्ता एवं ठेका प्रचालन अधिकारी को यह परिपत्र वितरण कर सूचित कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो सीआइएसएफ लाठीचार्ज: विस्थापितों ने किया प्लांट हाइजैक, CGM हरिमोहन झा गिरफ्तार
9 रुपए प्रतिदिन वेतन बढ़ोत्तरी
ठेका श्रमिकों के लिए नई वेतन दर 1 अप्रैल से प्रभावी है, जो मई माह में देय होगी। अतः ठेका श्रमिकों के खाते मे हाजिरी की गणना के आधार पर बढ़ा हुआ वेतन मई माह में प्राप्त होगा। बीएसपी में आपको बढ़ी हुई दर से मजदूरी नहीं मिल रही है तो इसकी शिकायत प्रबंधन से करें।
ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: नौकरी मांग रहे युवक की CISF ने ली जान, BGH संग कई गेट जाम, प्रोडक्शन होगा ठप
AWA, पीएफ, ईएसआई की कटौती
हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन-भिलाई के महासचिव योगेश कुमार सोनी ने ठेका श्रमिकों के वेतन की गणना कर बताया कटौती पश्चात कितना मिलेगा वेतन। यूनियन द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत तमाम श्रमिकों को 1अप्रेल से राज्य सरकार की न्यूनतम तय दैनिक मजदूरी के साथ-साथ भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा दी जा रही AWA-एडिशनल वेलफेयर एलाउंस की राशि की गणना व पीएफ, ईएसआई की कटौती के पश्चात तमाम श्रेणी के श्रमिकों को प्राप्त वास्तविक वेतन की जानकारी दी।
ये खबर भी पढ़ें: Big News: बोकारो स्टील प्लांट के गेट पर विस्थापितों का हंगामा, CISF ने किया लाठीचार्ज, भीड़ ने रौंदा, युवक की मौत
कटौती के बाद ठेका श्रमिकों के खाते में 26 हाजिरी ड्यूटी करने पर
अर्धकुशल (USW) को 13426 रुपए प्रतिमाह
अर्धकुशल (SSW) को 13993 रुपए प्रतिमाह
कुशल (Sw) को 14674 रुपए प्रतिमाह
अतिकुशल (HSW) को 15354 रुपए प्रतिमाह वेतन प्राप्त होगा
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के जीएम से जूनियर मैनेजर तक 8 अधिकारियों का ट्रांसफर
14 अप्रैल छुट्टी, मिलेगा अतरिक्त वेतन
हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन के कोषाध्यक्ष रूपेंन्द्र ठाकुर ने बताया कि इसी अप्रैल की 14 तारीख को अम्बेड़कर जयंती होने के कारण संयंत्र प्रबंधन ने बंद छुट्टी पर परिपत्र जारी किया। इसी तरह साल में जितने राष्ट्रीय अवकाश पड़ते हैं, उस दिन श्रमिक ड्यूटी करता है तो ऐसे तमाम श्रमिकों को एक दिन का अतरिक्त भुगतान प्राप्त करने की पात्रता होती है।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: भिलाई में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अंबिकापुर मॉडल अपनाने की जरूरत