बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन, पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया-एसएफआई ने विरोध किया था।
- बीएसपी प्रबंधन ने एससी/एसटी के बच्चों का ट्यूशन फीस लेने का अपना फैसला वापस लिया। आंतरिक परिपत्र जारी कर दिया गया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी बच्चों से स्कूल फीस लेने का फैसला वापस हो गया है। प्रबंधन ने अपना फैसला वापस ले लिया है। आंतरिक परिपत्र जारी कर दिया गया है। जिन कार्मिकों के वेतन से स्कूल मद में 884 रुपए काटा गया था, वह पैसा अगली सैलरी के साथ प्रबंधन वापस करने जा रहा है। 1 सितंबर को सूचनाजी.कॉम ने इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था। सूचनाजी.कॉम की खबर को संज्ञान में लेकर बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन, पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया-एसएफआई ने विरोध किया था।
एसोसिएन ने बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज, ईडी एचआर, सीजीएम एचआर आदि तक विरोध दर्ज कराया था। सीटू ने कड़े शब्दों में प्रबंधन की नीतियों का विरोध करते हुए चेतावनी तक दी थी। साथ ही एसएफआई ने दुर्ग के जिला शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र सौंपा था। शिक्षा विभाग ने तत्काल बीएसपी को नोटिस भेजकर मनमाने फैसले पर जवाब तलब किया था। बगैर शिक्षा विभाग की अनुमति लिए फीस लेने का मामला उछला था। अब प्रबंधन की ओर से जानकारी सार्वजनिक की गई कि फीस वापस की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: बकाया एरियर और मजदूरों की छंटनी पर एडीएम बिल्डिंग के बाहर हंगामा
बीएसपी प्रबंधन द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस नहीं लिए जाने तथा जिन कार्मिकों के वेतन से राशि काटी गई है, उन्हें लौटाए जाने का आंतरिक परिपत्र जारी कर दिया गया है। आने वाले महीने में उन कार्मिकों को काटी गई राशि लौटा दी जाएगी।
बीएसपी एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने बताया कि पिछले दिनों बीएसपी द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस लिये जाने की खबर मिली थी। एसोसिएशन ने कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) से मिलकर इस फैसले का कड़ा विरोध जताया था।
उन्होंने बताया कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा सचालित विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस नहीं लिये जाने संबंधी सेल के घोषित प्रावधानों को भिलाई इस्पात संयंत्र के विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने राथा लागू करने संबंधित आदेश या परिपत्र की प्रति एसोसिएशन को उपलब्ध कराने के साथ ही कटौती की गई ट्यूशन फीस की राशि कार्मिकों को वापस करने हेतु डायरेक्टर इंचार्ज संबंधित विभाग को पत्र सौंपा गया था।
ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में लंच करते-करते अधिकारी ने तोड़ा दम, हर तरफ हड़कंप
एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने बताया कि शिक्षा अधिकारी बीएसपी ने बताया कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस नहीं लिए जाने तथा जिन कार्मिकों के वेतन से राशि काटी गई है उन्हें लौटाये जाने का आंतरिक परिपत्र जारी कर दिया गया है। आने वाले महीने में उन कार्मिकों को काटी गई राशि लौटा दी जाएगी।
कोमल प्रसाद ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन एक मात्र कार्मिकों को एसोसिएशन है जो अपने एससी / एसटी कर्मचारियों एवं अधिकारियों तथा उनके परिवारों के शैक्षणिक एवं सामाजिक हितों के साथ-साथ कल्याणकारी उपबंधों के संरक्षण एवं प्रभावी रूप से क्रियान्वयन हेतु पूरी तरह सजग रहता है।

