Skip to content
08/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: आ रहा बवाल का फेज़ 2, रिटेंशन, लाइसेंसधारी घेरेंगे बीएसपी के सभी गेट और DIC बंगला
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Steel Plant: आ रहा बवाल का फेज़ 2, रिटेंशन, लाइसेंसधारी घेरेंगे बीएसपी के सभी गेट और DIC बंगला

Azmat ali 16/08/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Phase 2 of the Agitation Coming Soon Retention and License Holders to Lay Siege to all BSP Gates and the DIC Bungalow

यूथ कांग्रेस बोला-बीएसपी का नोटिस आया तो युवा सबक सिखाएंगे। किसी परिवार को परेशान और बदतमीजी की गई तो करारा जवाब मिलेगा।

  • भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन रिटेंशन और लाइसेंसधारियों को नोटिस जारी कर रहा है,ताकि आवास खाली कराया जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के खिलाफ एक बार फिर रिटेंशन और लाइसेंसधारी सड़क पर उतरने जा रहे हैं। 8 अगस्त को इस्पात भवन घेराव के लिए युवाओं ने अपनी ताकत का एहसास कराया था। एक झलक दिखाई थी। अब पहले से ज्यादा ताकत और भीड़ के साथ बीएसपी के सभी गेट और डीआइसी के घर का घेराव होने जा रहा है। आंदोलन का फेज़ 2 जल्द आने वाला है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव जुल्फिकार अहमद सिद्दीकी का कहना है कि 8 अगस्त को मुर्गा चौक पर हुआ आंदोलन सिर्फ झलक थी। असली प्रदर्शन अब होगा। रिटेंशन और लाइसेंसधारियों से जिस तरह से मकान खाली कराया जा रहा है। वह गलत है। जिनके पूर्वकों ने अपने खून पसीने से बीएसपी को बढ़ाया। आज उन्हीं लोगों से मकान खाली कराया जा रहा है। भिलाई टाउनशिप को उजाड़ा जा रहा है। टाउनशिप को विरान नहीं होने देंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD 10 हजार करोड़ के प्रॉफिट का दे गए लक्ष्य, BSP अधिकारी जुटे अभियान में, ताकि बेहतर हो वेज रिवीजन

उन्होंने कहा-पिछले 15 से 20 साल के इतिहास में पहली बार टाउनशिप के लोग अपने हक के लिए सड़क पर उतरे। इस्पात भवन घेराव के लिए लोगों की भीड़ थी। इस भीड़ में दर्द, आक्रोश, हक के लिए लड़ने का जुनून था। महिलाएं, बुजुर्ग, पूर्व कार्मिक सड़क पर उतरे। प्रबंधन को मैसेज गया कि भिलाई के लोग जाग गए हैं। पिछले आंदोलन के समय, जिस तरह से फोर्स तैनात की गई थी। इससे साफ है कि एलआइबी रिपोर्ट पर विश्वास किया गया था कि भिलाई के लोग जाग गए हैं। अधिकार के लिए कुछ भी करने को तैयार हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 1000 रुपए ईपीएस 95 पेंशन, जिंदगी गुजारना मुश्किल, रमन सिंह बोले-पीएम मोदी, वित्त-श्रम मंत्री से करूंगा बात

जुल्फिकार अहमद सिद्दीकी ने कहा-विधायक देवेंद्र यादव खुलकर बोल चुके हैं कि किसी का मकान खाली नहीं होने देंगे। बीएसपी अगर जबरदस्ती करेगा तो उसे मेरी लाश से होकर गुजरना होगा। इसलिए आंदोलन का फेज़ -2 जल्द दिखेगा। रिटेंशन और लाइसेंसधारियों से मकान खाली कराने के आदेश को वापस लेना ही होगा। इस शोर को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL डायरेक्टर माइनिंग एमआरके गुप्ता का सेलम स्टील प्लांट में खास ठहराव, पहले दिन समीक्षा, दूसरे दिन देशभक्ति की दीक्षा, इन्हें मिला अवॉर्ड

भिलाई के ज़ेन-जी सवाल कर रहे थे, मकान कैसे तोड़ देंगे? युवा पूरी तरह से टाउनशिप के समर्थन में खुलकर आ गए हैं। अब कोई भी नोटिस आएगा तो उनको युवा सबक सिखाएंगे। किसी परिवार को परेशान किया गया और बदतमीजी की गई तो करारा जवाब मिलेगा। बीएसपी के गेट और डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा के बंगले का घेराव किया जाएगा। भिलाई का सत्याग्रह इतिहास में दर्द हो गया है। दिल्ली के आंदोलन जैसा माहौल भिलाई में लोग फील कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर बीएसपी के ईडी वर्क्स राकेश कुमार 4,000 करोड़ के लाभ के लक्ष्य पर ये बोले…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL CMD 10 हजार करोड़ के प्रॉफिट का दे गए लक्ष्य, BSP अधिकारी जुटे अभियान में, ताकि बेहतर हो वेज रिवीजन
Next: राउरकेला स्टील प्लांट: 30 हजार करोड़ का Greenfield Modernization-Expansion Project, डीआइसी ने मांगी रथयात्रा जैसी एकजुटता

Related Stories

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026

You May Have Missed

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026
Bhilai Township Constant fear of accidents Appeal to the Steel Secretary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

साहब कार छोड़िए, रात में एक बार अकेले बाइक-साइकिल से निकलिए, नज़र आएगी जानलेवा टाउनशिप

Azmat ali 07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.