साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदान में ब्लास्ट, मजदूर की मौत

Blast in South Eastern Coalfields Limited mine, worker dies
  • कोल इंडिया के खदान में सुरक्षा में चूक का मामला।

सूचनाजी न्यूज, मनेंद्रगढ़। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड-एसईसीएल (South Eastern Coalfields Limited-SECL) के खदान में हादसा हो गया। ब्लास्टिंग की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। मौत से आक्रोशित अन्य मजदूरों ने जमकर बवाल किया। प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर, हड़ताल वापस

बताया जा रहा है कि शनिवार दिन में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश बार्डर एरिया हसदेव के रामनगर ओपन कास्ट माइंस में लापरवाही का खामियाजा मजदूर को भुगतना पड़ा है। मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी है। ठेका मजदूर अजय की मौत से हड़कंप मच गया। परिवार और रिश्तेदारों ने भी प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर, हड़ताल वापस

Shramik Day

मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि आयेदिन प्रबंधन की लापरवाही उजागर हो रही है। बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया जाता है। यही वजह है कि अजय की मौत हो गई। छोटी-छोटी सुरक्षा चूक अब बड़ा रूप लेती जा रही है। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की एक खदान में हादसा हुआ था, जहां कई मजदूरों की जान चली गई थी। यहां भी सुरक्षा में चूक का मामला उजागर हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर, हड़ताल वापस