Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पेंशन राज्य मंत्री से मुख्य सूचना आयुक्त की खास बात, पढ़िए डिटेल
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

पेंशन राज्य मंत्री से मुख्य सूचना आयुक्त की खास बात, पढ़िए डिटेल

19/10/2024 1 minute read
Chief Information Commissioner's special talk to the Minister of State for Pension, read details

केंद्र सरकार के आदेश पर बढ़ी सक्रियता। मुख्य सूचना आयुक्त की कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात।

  • चालू वित्तीय वर्ष के पहले छह महीनों में आरटीआई निपटान दर 100%।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारत के मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया ने शनिवार को कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। बैठक के दौरान, श्री सामरिया ने मंत्री को बताया कि केंद्रीय सूचना आयोग ने चालू वित्तीय वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान 100% आरटीआई निपटान दर हासिल की है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि पर केंद्रीय सूचना आयोग की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट में हादसा, कर्मी की जान जोखिम में

केंद्रीय मंत्री ने आरटीआई के अध्ययन, विश्लेषण और पैटर्न के लिए लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence ) का उपयोग करने और आरटीआई आवेदकों की साख की जांच करने के लिए मुख्य सूचना आयोग कार्यालय की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO से ऑटोमैटिक फंड ट्रांसफर पर बड़ी खबर, नौकरी के साथ रहेगा पैसा भी

मुख्य सूचना आयुक्त ने मंत्री को आरटीआई अपीलों की सुनवाई और निपटान के लिए सीआईसी के कार्यालय में शुरू किए गए हाइब्रिड मोड – ऑफलाइन सह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लगातार उपयोग से भी अवगत कराया। आयुक्त ने मंत्री को बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन मोड और आधुनिक प्रौद्योगिकियों के उपयोग के कारण आरटीआई आवेदनों का निपटान अधिक हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशनर्स को 7500 पेंशन+डीए+मेडिकल सेवा मौत के बाद देगी सरकार…?

उन्होंने आगे बताया कि अब मोबाइल ऐप की मदद से भी आरटीआई आवेदन किया जा सकता है। आयुक्त ने कहा, “नई प्रौद्योगिकियां पेश की गई हैं, जिससे लंबित आवेदनों का तेजी से निपटान हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: दशहरा पर भयानक हादसा, कार नहर में डूबी, 4 बच्चों संग 8 की मौत, 15 साल की लड़की लापता

आरटीआई अधिनियम के बारे में जागरूकता लाने के लिए जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान दिन या रात, किसी भी समय और देश या विदेश के किसी भी कोने से आरटीआई आवेदनों की ई-फाइलिंग के लिए 24 घंटे की पोर्टल सेवा शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान केंद्रीय सूचना आयुक्त का कार्यालय अपने विशेष कार्यालय परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: सुप्रीम कोर्ट का फैसला क्या है-पढ़ा भी है?, अवमानना का केस ले जाइए कोर्ट…

डॉ. जितेंद्र सिंह ने दोहराया कि सरकार के कामकाज में पारदर्शिता और नागरिक भागीदारी के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण पर खरा उतरने के लिए केंद्रीय सूचना आयोग की भूमिका महत्वपूर्ण है।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, इम्प्लायर और पूर्ण ब्याज पर पढ़िए बड़ी खबर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदान में ब्लास्ट, मजदूर की मौत
Next: BSP हादसे के दोषी ये अधिकारी और कर्मचारी होंगे सस्पेंड, 2 का नाम वायरल, जख्मी मजदूर ICU में

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.