राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निरंजन माकुर, मलय काली ने बीएमएस के 70 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला।
सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। भारतीय मजदूर संघ स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण होने पर दुर्गापुर इस्पात कर्मचारी संघ कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया।
भारी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। इसकी अध्यक्षता पश्चिम बर्धमान जिला के अध्यक्ष गोविंद मांझी एवं ज़िला सचिन मृण्मय बनर्जी एवं दुर्गापुर इस्पात कर्मचारी संघ के अध्यक्ष समीर सिंह रॉय, उपाध्यक्ष अरुण राय, सुभाष चंद्र सिंह, रवि कुमार साह, मोनिका, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निरंजन माकुर, मलय काली ने बीएमएस के 70 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला।
विधायक दुर्गापुर पश्चिम लक्ष्मण चंद घोरूई की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन दुर्गापुर इस्पात कर्मचारी संघ के महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर गणमान्य अतिथियों ने किया।
इस कार्यक्रम में दुर्गापुर मिश्र इस्पात कर्मचारी संघ के महामंत्री मृत्युंजय कुमार, दुर्गापुर ठेकेदार मजदूर संघ के महामंत्री शिव मनोज कुमार गुप्ता, दुर्गापुर मिश्र इस्पात ठेकेदार कर्मचारी संघ के महामंत्री आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तथा भारत सरकार के श्रम मंत्री मनसुख मांडवीया उपस्थित रहे। साथ ही दुर्गापुर इस्पात कर्मचारी संघ के अनेकों कर्मी शामिल हुए। मुकुल मंडल, गौतम साव, लक्ष्मी नारायण झा, प्रशांत चेल, मनीष कुमार ,सन्मय चटटराज आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नारा गूंजा कि संघ निरंतर श्रमिकों के हित के लिए कार्य करते रहेगा, इस संकल्प के साथ सभा की समाप्ति हुई।