Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bokaro Accident: पति की मौत के कुछ घंटों बाद पत्नी को मिला नौकरी का सहारा, गम और जिम्मेदारी साथ-साथ
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Accident: पति की मौत के कुछ घंटों बाद पत्नी को मिला नौकरी का सहारा, गम और जिम्मेदारी साथ-साथ

Azmat ali 13/04/2026 1 minute read
SAIL Bokaro Accident BSL Management Gives Job Offer Letter to the Wife of the Deceased Worker

गणेश महतो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके परिवार के लिए मिला यह सहारा आने वाले दिनों में बड़ी उम्मीद बन सकता है।

ठेका कंपनी नीरज इंटरप्राइजेज के अंतर्गत कार्यरत मजदूर गणेश महतो की सोमवार को ड्यूटी के दौरान कार्य स्थल पर दुर्घटना में मौत हो गई।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मृत मजदूर के परिवार को प्रबंधन ने अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंप दिया है। यह पत्र उस परिवार के लिए एक ऐसा सहारा बनकर आया है, जिसने सुबह तक अपना घर का सहारा खो दिया था।

ठेका कंपनी नीरज इंटरप्राइजेज के अंतर्गत कार्यरत मजदूर गणेश महतो की सोमवार को ड्यूटी के दौरान कार्य स्थल पर दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी मोनी महतो और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बोकारो के आइएमएफ डिपार्टमेंट में क्रेन से गिरने की वजह से 37 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई है। इसी बीच बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक की पत्नी मोनी महतो को पत्र जारी किया। पत्र में कहा गया है कि 15 दिनों के भीतर परिवार को सभी देय राशि का भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। साथ ही, कंपनी के नियमानुसार मृतक की पत्नी या उनके द्वारा नामित आश्रित को बोकारो स्टील प्लांट में स्थायी नौकरी दी जाएगी।

पति को खोने का दर्द अभी ताजा है, लेकिन परिवार के सामने सबकी परवरिश, घर चलाने और भविष्य की चिंता भी खड़ी है। ऐसे समय में नौकरी का यह आश्वासन परिवार के लिए राहत की किरण माना जा रहा है।

बीएसएल के कर्मचारियों का कहना है कि हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर के परिवार को सिर्फ नौकरी ही नहीं, बल्कि हर संभव मदद मिलनी चाहिए। हादसे की पूरी जांच हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

एक ओर घर में मातम पसरा है, दूसरी ओर परिवार अब नई जिम्मेदारियों के साथ जीवन की कठिन राह पर आगे बढ़ने की तैयारी करेगा। गणेश महतो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके परिवार के लिए मिला यह सहारा आने वाले दिनों में बड़ी उम्मीद बन सकता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फेरो स्क्रैप वर्कर्स यूनियन के फिर से अध्यक्ष बने अरुण सिंह सिसोदिया, 35 हजार मजदूरी दिलाने पर फोकस
Next: भिलाई स्टील प्लांट के SMS-3 ने रचा इतिहास, एक दिन में 60 हीट्स का रिकॉर्ड उत्पादन

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.