Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP: वायर रॉड मिल की छत सुधारें, नए टॉयलेट की जरूरत, BMS की मांग पर CGM बोले-सेलम से आ रहा कर्मचारियों का गिफ्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP: वायर रॉड मिल की छत सुधारें, नए टॉयलेट की जरूरत, BMS की मांग पर CGM बोले-सेलम से आ रहा कर्मचारियों का गिफ्ट

Azmat ali 29/08/2026 1 minute read
BMS Repair the Wire Rod Mill roof new toilets needed Employee Gifts Arriving from Salem

भिलाई इस्पात मजदूर संघ-बीएमएस के पदाधिकारियों की सीजीएम (बीआरएम एवं एमडब्ल्यूआरएम) योगेश शास्त्री के साथ बैठक।

  • मर्चेंट मिल एवं वायर राड मिल के छत को सुधरवाया जाएगा।
  • बीआरएम, मर्चेंट मिलवा वायर राड मिल के लिए नए टॉयलेट बनवाए जाएंगे।
  • मर्चेंट मिल के कर्मचारियों के लिए सेकंड शिफ्ट में भी चाय नाश्ते की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ-बीएमएस के पदाधिकारियों की सीजीएम (बीआरएम एवं एमडब्ल्यूआरएम) योगेश शास्त्री के साथ बैठक हुई, जिसमें यूनियन द्वारा सभी कर्मचारियों को जल्द नान फाइनेंशियल अवार्ड दिलाने, मर्चेंट मिल में असुरक्षित कार्य को रोकने, तीनों शॉप में नए टॉयलेट बनवाने व मर्चेंट मिल एवं वायर रोड़ मिल के जर्जर छत को जल्द बदलवाने की मांग की गई।

मुख्य महाप्रबंधक योगेश शास्त्री के साथ बैठक में बीएमएस के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल ने कहा कि यह देखा गया है कि संयंत्र में क्रेन में दुर्घटनाओं का मुख्य कारण वहां नियमित मेंटेनेंस नहीं होना है,इसे देखते हुए बी आर एम, मर्चेंट मेल एवं वायर राड मिल की सभी क्रेन का नियमित मेंटेनेंस एवं इंस्पेक्शन कराया जाना चाहिए।

कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि बीआरएम, मर्चेंट मिल एवं वायर राड मिल के कर्मचारियों को अभी तक नान फाइनेंशियल अवार्ड के तहत गिफ्ट नहीं मिला है जल्द से जल्द कर्मचारियों को गिफ्ट दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि बीआरएम के इ सी आर एवं मिल एरिया में टॉयलेट नहीं होने से वहां के कर्मचारियों को बहुत दूर टॉयलेट के लिए जाना पड़ता है जिससे उन्हें बहुत परेशानी हो रही है इसे देखते हुए यहां पर टॉयलेट बनवाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

मर्चेंट मिल से यूनियन नेता राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि मर्चेंट मिल में मैनपावर की कमी है, जिससे कर्मचारियों पर बहुत अधिक काम का दबाव है देखते हुए यहां नियमित मैनपॉवर बढ़ाया जाए। उन्होंने यहां शिपिंग एरिया में असुरक्षित कार्य का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां बिना स्टैंसिल के बंडल लोड किया जाता है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है इस एरिया में पहले भी बड़ी दुर्घटना हुई है इसको ध्यान में रखते हुए इस तरह के असुरक्षित लोडिंग पर रोक लगाई जाए।

पांडेय ने कहा कि मर्चेंट मिल के पुलपिट 3 एवं 4 के इलेक्ट्रिक पैनल पर बरसात का पानी टपकता है जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है इसे देखते हुए यहां की जर्जर छत को जल्द से जल्द बदलवाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

यूनियन नेता तिलक राज ने कहा कि मर्चेंट मिल कैंटीन में शाम 6:00 बजे के बाद चाय नाश्ता नहीं मिलता है, जिससे सेकंड शिफ्ट व नाइट शिफ्ट के कर्मचारियों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए यहां कैंटीन में सेकंड शिफ्ट एवं नाइट शिफ्ट में भी चाय नाश्ते की व्यवस्था कराया जाए। उन्होंने कहा कि यहां के कर्मचारियों के लिए साफ सुथरे टॉयलेट की सुविधा नहीं है इसे देखते हुए मर्चेंट मिल एवं वायर रोड़ मिल के बीच में सुलभ शौचालय बनाया जाए।

वायर राड मिल से यूनियन नेता जंग बहादुर ने कहा कि आरएफटी एरिया में एसटीबी 2 के पास कोई यूरिजनल नहीं है, जिसके कारण कर्मचारियों को बहुत परेशानी हो रही है। यहां जल्द यूरिनल की व्यवस्था कराया जाए। उन्होंने कहा कि ओल्ड गाइड शॉप से लेकर मैकेनिकल स्टोर तक छत से बरसात का पानी गिरता है जिससे लेथ मशीन ,शेयर मशीन व ग्राइंडर को पॉलिथीन से ढकना पड़ता है इससे काम में बाधा तो होता ही है मशीनों को भी नुकसान होने का खतरा बना रहता है इसे देखते हुए यहां के छत को जल्द से जल्द सुधारा जाए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

मुख्य महाप्रबंधक योगेश शास्त्री ने कहा कि मर्चेंट मेल में यदि बिना स्टैंसिल के रेक में बंडल लोड किया जा रहा है तो यह गंभीर लापरवाही है। मैं तुरंत वहां के अधिकारियों कोई इस तरह के असुरक्षित कार्य को रोकने बोलूंगा। आगे से स्टैंसिल के साथ ही बंडल लोड किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बी आर एम के कर्मचारियों के लिए नान फाइनेंशियल अवार्ड के तहत गिफ्ट की प्रक्रिया हो चुकी है। सेलम स्टील प्लांट से गिफ्ट खरीदा जा रहा है, जिसमें लंबी प्रक्रिया के कारण अभी तक गिफ्ट वितरित नहीं हो पाया है। जल्दी कर्मचारियों को गिफ्ट दिया जाएगा। इसी तरह मर्चेंट मिल, व वायर राड मिल के कर्मचारियों के लिए भी जल्द गिफ्ट की व्यवस्था कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: डीजीएम के बेटे मोक्ष चौरसिया ने NEET 2026 में हासिल की शानदार सफलता, चौरसिया समाज का बढ़ाया मान

सीजीएम शास्त्री ने कहा कि मर्चेंट मिल एवं वायर राड मिल के छत को सुधरवाया जाएगा। बीआरएम, मर्चेंट मिलवा वायर राड मिल के लिए नए टॉयलेट बनवाए जाएंगे। उन्होंने मर्चेंट मिल के कर्मचारियों के लिए सेकंड शिफ्ट में भी चाय नाश्ते की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रबंधन की तरफ से वरिष्ठ प्रबंधक (एच आर) प्रियंका मीणा यूनियन से अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल, कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, संयुक्त महामंत्री एस रवि, जोगेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रवि चौधरी, राजेश कुमार पांडेय, तिलक राज एवं जंग बहादुर उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई इस्पात संयंत्र के फाउंड्री शॉप, मशीन शॉप, प्लेट मिल, रेल मिल के हालात ठीक नहीं, CGM से इंटक बोला-तत्काल दें ध्यान
Next: BSP Retirement: भिलाई स्टील प्लांट में रिटायरमेंट अब सिर्फ विदाई नहीं, गेट पर सम्मान, घर तक साथ की बन रही परंपरा

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.