Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026 (Last updated: 25/08/2026) 1 minute read
Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3

बोकारो इंटक की कानूनी जीत से भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, इस्को बर्नपुर, खदान और अन्य यूनिट के कर्मचारी भी लाभ के दायरे में आ जाएंगे।

  • Central Government Industrial Tribunal ने इंटक बोकारो के परिवाद के पक्ष में फैसला दिया। कर्मचारियों को मिलेगा पैसा।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों ने 13 साल बाद कानूनी जीत हासिल की है। रिटायर हो चुके कर्मचारियों को भी डेट ऑफ ज्वाइनिंग से पैसा मिलेगा। सर्विस रूल्स के तहत साढ़े 6 घंटे ड्यूटी होती है। शासकीय भवन, नगर सेवाए विभाग, हॉस्पिटल में इसके लिए मशीन एलाउंस की दिया जाता है। लेकिन, सेल बीएसएल प्रबंधन 8 घंटे ड्यूटी कराता रहा और मशीन एलाउंस नहीं दिया।

इस मामले को 13 साल पहले बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन-इंटक के महासचिव बीएन चौबे ने उठाया। परिवाद दायर किया है। प्रबंधन को कानूनी दायरे में इंटक ने फंसा दिया है। अब कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। करीब 70 से 80 करोड़ रुपए का भुगतान सेल बीएसएल प्रबंधन को करना होगा। हाईकोर्ट तक गुहार लगाने के बाद भी राहत नहीं मिली है।

ये खबर भी पढ़ें: ‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के मैदे की बिक्री पर बैन, जांच में मिला अधिक कीटनाशक

मेडिकल स्टाफ को सीधेतौर पर राहत मिलने जा रही है। साथ ही भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, इस्को बर्नपुर, खदान और अन्य यूनिट के मेडिकल स्टाफ भी लाभ के दायरे में आ जाएंगे। डेट ऑफ ज्वाइनिंग से लागू होगा। बीजीएच में 218 दावेदार हैं। 180 रिटायर हो चुके हैं। जो रिटायर हो चुके हैं, उन्हें भी पैसा मिलेगा। इस पूरे प्रकरण पर सेल बीएसएल प्रबंधन का पक्ष आते ही समाचार को अपडेट किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

क्या है मामला

बीएन चौबे ने सूचनाजी.कॉम से बातचीत करते हुए कहा-सर्विस रूल्स से साढ़े 6 घंटे ड्यूटी होता है। शासकीय भवन, नगर सेवाए विभाग, हॉस्पिटल इसके दायरे में आते हैं। इन्हें मशीन एलाउंस की दिया जाता है। वहीं, स्टैंडिंग ऑर्डर प्लांट के लिए होता है। एकाउंट और फाइनेंस में मशीन ऑपरेट करने वालों को 8 घंटे ड्यूटी होती है। बीजीएच के लिए मांग करते हुए 2013 में इंटक ने परिवाद लगाया था।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: इस सौगात से कोक खपत में कमी से हर साल 100 करोड़ की बचत करेगा BSL, डीआइसी प्रिय रंजन की टीम ने दिखाई ताकत

कुछ इस तरह कानूनी लड़ाई रिजल्ट तक पहुंची

-आरएलसी ने चीफ लेबर कमिशनल के पास केस भेजा। वहां कुछ समय तक सुनवाई के बाद साल 2016 में परिवाद को ट्रिब्यूनल में ट्रांसफर कर दिया गया।

-केंद्र सरकार औद्योगिक न्यायाधिकरण-सीजीआईटी (Central Government Industrial Tribunal) का फैसला 2018 में आया कि बीएसएल प्रबंधन कर्मचारियों को मशीन एलाउंस का पैसा दे। डेट ऑफ ज्वाइनिंग से भुगतान का आदेश हुआ।

-इस आदेश के खिलाफ सेल बीएसएल मैनेजमेंट हाईकोर्ट रांची चला गया। सिंगल बेंच ने ट्रिब्यूनल के फैसले को बरकरार रखा।

ये खबर भी पढ़ें: ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

-बीएसएल प्रबंधन हाईकोर्ट के डबल बेंच पहुंच गया। वहां भी प्रबंधन को हार का सामना करना पड़ा। हाईकोर्ट से राहत नहीं मिला। 6 माह का समय बीतने क बाद सीजीआईटी ने बीएसएल को पत्र लिखा कि आप फाइन लगाकर पेमेंट करें।

-बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन मामले में राहत पाने के लिए झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से अपील किया। पब्लिक सेक्टर का मामला होने से अपील को स्वीकार किया गया। चीफ जस्टिस ने फिर से सीजीआईटी के पास मामला भेजा और कहा-दोबारा विचार किया जाए और मामले को सुना जाए।

-दो साल तक मामला चला। 7 अगस्त 2026 को सीजीआईटी ने फैसला दिया कि जो मेरा फैसला था, वही आज भी बरकरार है। अब बीएसएल प्रबंधन को भुगतान करना है।

ये खबर भी पढ़ें: अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

जानिए बीएन चौबे क्या बोले…

कर्मचारियों के हक की लड़ाई 13 साल पहले शुरू हुई थी। कानून की जीत हुई। सेल बीएसएल प्रबंधन की मनमानी पर रोक लगी। जो मेडिकल कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं, उन्हें भी पैसा मिलेगा। सेल बीएसएल के फाइनेंस-एकाउंट डिपार्टमेंट जो सर्विस रूल्स के अंतर्गत आता है। वहां के कर्मचारियों ने कानूनी लड़ाई लड़ी। पटना हाईकोर्ट तक मामला गया। इसके बाद बीएसएल प्रबंधन ने मशीन एलाउंस का भुगतान शुरू कर दिया। इस केस को संज्ञान में लेकर इंटक ने बीजीएच और नगर सेवाएं विभाग का मुद्दा उठाया। कर्मचारियों की जीत हुई है। कर्मचारियों को बेसिक-पे डीए का 20 प्रतिशत एलाउंस डेट ऑफ ज्वाइनिंग से भुगतान करने का आदेश है।
बीएन चौबे, इंटक-महासचिव, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला
Next: SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Related Stories

Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.