Bokaro Steel Plant: ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारी का सेक्टर 2 में एक्सीडेंट, पैर की टूटी हड्‌डी, बीजीएच में भर्ती

Bokaro Steel Plant Employee Injured in Road Accident in Sector 2Admitted to BGH
  • सेक्टर 2 पोस्ट ऑफिस के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से हादसा हो गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सड़क हादसे में सेल बोकारो स्टील प्लांट के 58 वर्षीय कर्मचारी जख्मी हो गए। गहरी चोट लगी है। कर्मचारी बिश्वनाथ महतो को बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रविवार रात ड्यूटी पर आए थे। सोमवार सुबह 6 बजे के बाद जब वह घर जा रहे थे, तभी टाउनशिप में एक्सीडेंट हो गया। पैर में गहरी चोट लगी है।

सोमवार सुबह 6.48 बजे बीएन महतो को बीजीएच में भर्ती कराया गया। वार्ड 3-ए में भर्ती कराया गया है। बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस 1 कर्मचारी बीएन महतो नाइट शिफ्ट ड्यूटी खत्म कर घर वापस जा रहे थे।

सेक्टर 2 पोस्ट ऑफिस के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वह स्लैग यार्ड एसएमएस न्यू में कार्यरत हैं। कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि बायां पैर फ्रैक्चर हो गया है।