Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वित्त वर्ष 2025-26: रिकॉर्ड विक्रय-उत्पादन से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, SAIL ने भूटान समेत नए विदेशी बाजार में रखे कदम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2025-26: रिकॉर्ड विक्रय-उत्पादन से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, SAIL ने भूटान समेत नए विदेशी बाजार में रखे कदम

Azmat ali 02/04/2026 1 minute read
FY 2025-26 Record Sales-Production Achieve Best Performance SAIL Enters New Overseas Market with Bhutan

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निर्यात (एक्सपोर्ट) में भी 162% की भारी बढ़त देखी गई है, जो 2.9 लाख टन तक पहुँच गया है।

  • भारतीय रेलवे को 1.25 मिलियन टन की रिकॉर्ड सप्लाई और यूनिवर्सल रेल मिल से अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन भी।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में विक्रय और उत्पादन दोनों में नए मानक स्थापित करते हुए, अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

अपनी ब्रांड उपस्थिति और ग्राहकों तक पहुंच को मजबूत करते हुए, कंपनी ने 20.14 मिलियन टन की अब तब की सर्वाधिक विक्रय दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष के 18.07 मिलियन टन की तुलना में 11.5% की प्रभावशाली वृद्धि को दर्शाता है। यह वृद्धि व्यापक रही और सभी उत्पाद श्रेणियों में बिक्री में उछाल देखा गया।

उत्पादन के मोर्चे पर, सेल ने 19.43 मिलियन टन का अपना सर्वश्रेष्ठ कच्चा इस्पात (Crude Steel) उत्पादन और 19.176 मिलियन टन का विक्रेय इस्पात (Saleable Steel) उत्पादन दर्ज किया, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। परिचालन उत्कृष्टता को बेहतर दक्षता मापदंडों के माध्यम से और प्रदर्शित किया गया, जो टिकाऊ और प्रतिस्पर्धी इस्पात उत्पादन की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

भारतीय रेलवे को 1.25 मिलियन टन की रिकॉर्ड सप्लाई देना और अपनी यूनिवर्सल रेल मिल से अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन करना, सेल की कार्यकुशलता और भारत के रेल नेटवर्क को बढ़ाने में उसके रणनीतिक योगदान को दिखाता है। यही नहीं, कंपनी के निर्यात (एक्सपोर्ट) में भी 162% की भारी बढ़त देखी गई है, जो 2.9 लाख टन तक पहुँच गया है।

सेल ने अब भूटान समेत नए विदेशी बाजारों में भी अपना विस्तार किया है। ये उपलब्धियां सेल की लगातार वैल्यू बढ़ाने की क्षमता को सुदृढ़ करने, सेल की ब्रांड पोजीशनिंग को मजबूत करने और विविध बाजारों में ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने की क्षमता को साबित करती हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: NMDC के Director Finance अनुराग कपिल ने पदभार किया ग्रहण
Next: डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह ने SAIL के सीएमडी का संभाला अतिरिक्त प्रभार

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.