Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने उड़ा दिया गर्दा, ईडी वर्क्स मिलने पहुंचे कर्मचारियों से, डीआइसी ने दी बधाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने उड़ा दिया गर्दा, ईडी वर्क्स मिलने पहुंचे कर्मचारियों से, डीआइसी ने दी बधाई

Azmat ali 02/04/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plants Excellent Performance in the Financial year 2025-26 ED Works Congratulates the Employees (1)

पहली बार चेकर प्लेट कॉइल का उत्पादन कर संयंत्र ने नए बाजार क्षेत्रों में प्रवेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

  • कुल बिक्री योग्य इस्पात का 4.60 मिलियन टन, तैयार बिक्री योग्य इस्पात का 4.18 मिलियन टन का अब तक का सर्वाधिक डिस्पैच।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्पादन, प्रेषण एवं परिचालन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की। इस अवधि में संयंत्र की सभी प्रमुख इकाइयों ने अब तक के सर्वश्रेष्ठ मासिक, त्रैमासिक एवं अर्धवार्षिक उत्पादन आँकड़े दर्ज किए, साथ ही कई वार्षिक उत्पादन कीर्तिमान भी स्थापित किए गए।

स्टील मेल्टिंग शॉप(न्यू) से कच्चे इस्पात का उत्पादन 1.163 मिलियन टन के सर्वोच्च स्तर पर रहा। हॉट रोल्ड (एचआर) कॉइल का उत्पादन 4.267 मिलियन टन, कुल कोल्ड रोल्ड (सीआर) बिक्री योग्य इस्पात 1.39 मिलियन टन, तैयार बिक्री योग्य इस्पात 4.15 मिलियन टन तथा कुल बिक्री योग्य इस्पात 4.56 मिलियन टन के रिकॉर्ड स्तर पर दर्ज किया गया। प्रेषण के क्षेत्र में भी संयंत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल बिक्री योग्य इस्पात का 4.60 मिलियन टन तथा तैयार बिक्री योग्य इस्पात का 4.18 मिलियन टन का अब तक का सर्वाधिक डिस्पैच सुनिश्चित किया।

परिचालन उपलब्धियों के दृष्टिकोण से भी वर्ष 2025-26 अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। एसएमएस-न्यू ने 465 हीट्स के साथ सबसे लंबी स्लैब कास्टिंग सीक्वेंस का नया रिकॉर्ड स्थापित किया. सीमित संसाधनों के बावजूद सिंटर प्लांट ने लगभग रिकॉर्ड स्तर का उत्पादन कर अपनी परिचालन दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ब्लास्ट फर्नेस की उत्पादकता, कोक दर, सीडीआई दर एवं विशिष्टऊर्जा खपत जैसे तकनीकी-आर्थिक मानकों में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। सीआरएम-III ने स्थापना के बाद से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, वहीं कोल केमिकल्स क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि परिलक्षित हुई. पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में प्रमुख उत्पादों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

कच्चे इस्पात उत्पादन में 12.9 प्रतिशत, एचआर कॉइल में 15.6 प्रतिशत, सीआर बिक्री योग्य इस्पात में 18.3प्रतिशत तथा कुल बिक्री योग्य इस्पात में 18.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। उत्पाद विविधीकरण एवं मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में भी संयंत्र ने महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। विद्युत इस्पात, ऑटोमोबाइल क्षेत्र हेतु उच्च शक्ति कोल्ड रोल्ड इस्पात, जहाज निर्माण के लिए मरीन ग्रेड इस्पात तथा प्रेशर वेसल इस्पात जैसे नए ग्रेड सफलता पूर्वक विकसित किए गए।

इसके अतिरिक्त, पहली बार चेकर प्लेट कॉइल का उत्पादन कर संयंत्र ने नए बाजार क्षेत्रों में प्रवेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। समग्र रूप से, वित्तीय वर्ष 2025-26 में बीएसएल का प्रदर्शन इस स्तर तक उत्कृष्ट रहा कि संयंत्र ने सचमुच अपने प्रदर्शन से “गर्दा उड़ा दिया” अर्थात सभी मानकों पर उल्लेखनीय श्रेष्ठता प्रदर्शित करते हुए नए मानदंड स्थापित किए।

पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए बीएसएल ने संसाधन संरक्षण, अपशिष्ट पुनर्चक्रण एवं ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में अनेक प्रभावी पहलें की हैं. सौर ऊर्जा परियोजनाओं सहित नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा नेट-जीरोउत्सर्जन के लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं। सुरक्षा एवं डिजिटलीकरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है. एआर/वीआर आधारित सेफ्टी एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना, आईओटी आधारित मॉनिटरिंग प्रणाली तथा विभिन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यस्थल सुरक्षा को और सुदृढ़ किया गया है. पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान संयंत्र को कालिंगा सेफ्टी एक्सीलेंस अवॉर्ड प्राप्त हुए हैं।

वित्तीय वर्ष 2025–26 में बोकारो इस्पात संयंत्र का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन इसके कर्मियों की प्रतिबद्धता,तकनीकी दक्षता एवं नवाचार की भावना का प्रतीक है. संयंत्र देश के इस्पात क्षेत्र को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सतत एवं आत्मनिर्भर विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

इस अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने इस्पात कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए नए वित्तीय वर्ष में प्रदर्शन के स्तर को और ऊँचाइयों तक ले जाने तथा सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। अधिशासी निदेशक (संकार्य)  अनुप कुमार दत्त ने संयंत्र के विभिन्न विभागों का दौरा कर अधिकारियों, कर्मियों एवं संविदा कर्मियों सहित समस्त बीएसएल परिवार को बधाई दी तथा आगामी वर्ष में और बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित करते हुए सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर निरंतर फोकस बनाए रखने का संदेश दिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी Central Mechanical Organization के 7 अधिकारी और 12 कर्मचारियों को मिला शाबाश पुरस्कार
Next: SAIL Refractory Unit Bhilai में राजभाषा पर महामंथन, हिन्दी अभिव्यक्ति का घटता रुझान-कारण और निदान

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.