Skip to content
12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • क्या बात है…बोकारो स्टील प्लांट ने 27 ठेकेदारों को दिया स्टार रेटिंग और सर्टिफिकेट, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्या बात है…बोकारो स्टील प्लांट ने 27 ठेकेदारों को दिया स्टार रेटिंग और सर्टिफिकेट, पढ़िए डिटेल

08/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-gives-star-rating-and-certificate-to-27-contractors
  • ठेकेदारों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने के प्रयासों लिए स्टार रेटिंग्स प्रदान की गई हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के मानव संसाधन (एलएंडडी) विभाग (Human Resources (L&D) Department) के मुख्य सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में बीएसएल में कार्यरत स्टार रेटेड कॉन्ट्रैक्टर्स को कांट्रेक्टर सेफ्टी मैनेजमेंट के तहत सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

ये खबर भी पढ़ें : 10 जुलाई को पता चलेगा FSNL का नया मालिक कौन, SAIL में फैला है जाल

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant)  में सुरक्षा मानकों को बढ़ावा देना और उन कॉन्ट्रैक्टर्स को प्रोत्साहित करना था जिन्होंने सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने में योगदान किया है।

ये खबर भी पढ़ें : श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने राज्य सरकारों की रिपोर्ट NHRC को भेजी, Amazon के श्रमिकों का भी जिक्र

कार्यक्रम में निदेशक प्रभारी बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएँ, अतिरिक्त प्रभार सामग्री प्रबंधन) चित्त रंजन महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (एच आर, अतिरिक्त प्रभार संकार्य) राजन प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक (एस एंड एफएस) बीके सरतापे, विभिन्न विभागो के मुख्य महाप्रबन्धकगण तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : ESIC और Employees Provident Fund Organization पर बाहर आई अंदर की बात

उल्लेखनीय है कि कांट्रेक्टर सेफ्टी मैनेजमेंट सेल (Contractor Safety Management Cell) में पहली बार बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में लागू की गई है और ठेकेदारों को पहली बार इस प्रणाली के तहत स्टार रेटिंग दी गई है।

कार्यक्रम में 3 स्टार और इससे अधिक रेटिंग पाने वाले 27 ठेकेदारों को सर्टिफिकेट दिए गए। इन ठेकेदारों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने के प्रयासों लिए स्टार रेटिंग्स प्रदान की गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो इस्पात संयंत्र से बड़ी खबर, ब्लास्ट फर्नेस के वाटर टनल में उतरे DIC, दी ये सौगात

यह पहल कार्यस्थल में बेहतर सुरक्षा संस्कृति विकसित करने के प्रति बोकारो स्टील प्लांट की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और इसे और पुख्ता बनाने की दिशा में एक कदम है।

ये खबर भी पढ़ें : Rath Yatra 2024: महाप्रभु का नेत्र उत्सव में दिखा नवयौवन रूप, रथयात्रा के लिए श्री जगन्नाथ तैयार

सर्टिफिकेट वितरण समारोह की शुरुआत सुरक्षा शपथ से हुई। तत्पश्चात मुख्य महाप्रबंधक (एस एंड एफएस) बी के सरतापे ने सभी स्टार रेटेड कॉन्ट्रैक्टर्स तथा वरीय अधिकारियों का स्वागत, साथ ही कार्यक्रम की उपयोगिता पर चर्चा की। निदेशक प्रभारी बीके तिवारी ने अपने उद्बोधन में सुरक्षा की अहमियत को रेखांकित करते हुए सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले सभी स्टार रेटेड कॉन्ट्रैक्टर्स को बधाई दी तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

ये खबर भी पढ़ें : Rath Yatra Fair 2024: पुरी में प्रभु जगन्नाथ का दर्शन करने वालों की प्यास बुझाएगा राउरकेला स्टील प्लांट

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (एस एंड एफएस) अनिरुद्ध रामटेके ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक महाप्रबंधक (एस एंड एफएस) श्री कुमार रजनीश ने किया।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई टाउनशिप में हर संडे को मनेगा ‘कम्युनिटी ड्राइ-डे’

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP रावघाट प्रोजेक्ट: South East Central Railway की GM ने भिलाई से ताड़ोकी स्टेशन तक दी दस्तक
Next: बोकारो स्टील प्लांट हड़ताल पर बड़ा अपडेट

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.