Skip to content
29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो इस्पात संयंत्र से बड़ी खबर, ब्लास्ट फर्नेस के वाटर टनल में उतरे DIC, दी ये सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो इस्पात संयंत्र से बड़ी खबर, ब्लास्ट फर्नेस के वाटर टनल में उतरे DIC, दी ये सौगात

06/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-big-news-DIC-entered-the-water-tunnel-of-blast-furnace-gave-this-gift
  • यह पाइपलाइन 1972 में स्थापित की गई थी और पांच दशकों से लगातार इस्तेमाल में थी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) से बड़ी खबर है। बीएसएल के कैपिटल रिपेयर (मैकेनिकल) विभाग द्वारा ब्लास्ट फर्नेस 3 के टनल ओपनिंग संख्या 6 के पास “ब्लास्ट फर्नेस जॉइंट वाटर टनल के अंदर बीएफ लाइन संख्या-03 के 650 मीटर व्यास 1000 मिमी पाइप के प्रतिस्थापन” का उद्घाटन बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : राउरकेला स्टील प्लांट के Management Trainees को बड़ा तोहफा, युवा अधिकारियों संग यादों में खो गए DIC

उद्घाटन समारोह में अधिशासी निदेशक (एचआर, अतिरिक्त प्रभार संकार्य) राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, मुख्य महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : BSP अधिकारियों ने फेल किया Pakistani ठग का प्लान, खाते में वापस आया 11 हजार

निदेशक प्रभारी श्री तिवारी ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए कैपिटल रिपेयर (मैकेनिकल) और जल प्रबंधन विभाग की टीम को बधाई दी और सभी से भविष्य में इस तरह की नई चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने इस कार्य में शामिल कुछ ठेका श्रमिकों को भी सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: हरियाणा में 3000, आंध्र प्रदेश में 4000 मिल रही पेंशन, छत्तीसगढ़ में भी दया कीजिए मुख्यमंत्री जी

यह पाइपलाइन 1972 में स्थापित की गई थी और पांच दशकों से लगातार इस्तेमाल में थी। इस पाइपलाइन के माध्यम से ब्लास्ट फर्नेस में जलापूर्ति की जाती है और फर्नेस के सुचारु परिचालन में इसकी अहम भूमिका होती है। इस पृष्ठभूमि में मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) पीके बैसाखिया, मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिक) वीके सिंह और कैपिटल रिपेयर (यांत्रिक) के विभागाध्यक्ष प्रकाश कुमार के नेतृत्व में कैपिटल रिपेयर (यांत्रिक) और जल प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से ब्लास्ट फर्नेस के सुचारु उत्पादन को प्रभावित किए बिना पूरी पाइपलाइन L-3 को बदलने की जिम्मेदारी ली।

ये खबर भी पढ़ें : भारत-रूस दोस्ती के प्रतीक स्तंभ चौराहे की चौड़ाई कम होनी शुरू, पढ़िए इतिहास

यह काम 8 नवंबर 2023 को शुरू किया गया था। पाइपलाइन लगभग 650 मीटर का है जो ब्लास्ट फर्नेस-3 से बीपीएससीएल विभाग (BPSCL Department) होता हुआ पंप हाउस-1 तक लगभग 12 मीटर की गहराई में जाती है। यह टनल पानी और कीचड़ से भर गया था और पाइप का आधा हिस्सा भी कीचड़ और पानी में डूब गया था। टनल के ओपनिंग का पता लगाना और पाइपलाइन के निराकरण और निर्माण के लिए हाइड्रोलिक क्रेन के लिए स्थिति सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र का विकास जैसी अन्य चुनौतियां एक बड़ा काम था। जल प्रबंधन विभाग, सिविल इंजीनियरिंग विभाग और कैपिटल रिपेयर विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सभी चुनौतियों को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के कर्मचारियों को भी मिला शिरोमणि अवॉर्ड

प्रारंभ में सभी पाइपों को 4 मीटर के टुकड़ों में काटा गया, टनल के ओपनिंग में स्थानांतरित किया गया और उठाया गया। जल प्रबंधन विभाग की टीम की ओर से वाईएस यादव, अनुपम कुमार, अरुण कुमार एवं साहिल गुप्ता ने टनल के अंदर के कीचड़ की सफाई की चुनौती ली।

ये खबर भी पढ़ें : बोनस, PF, छुट्टी और वेतन का कोई हिसाब नहीं, स्टील कंपनी ने नौकरी से भी निकाला, मुख्यमंत्री की फटकार पर पाई-पाई का हिसाब

कैपिटल रिपेयर-मैकेनिकल विभाग (Capital Repair-Mechanical Department) के महाप्रबंधक प्रकाश कुमार की अगुवाई में, सहायक महाप्रबंधक मनीष और वेंकटेश्वर कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक वी के वर्मा, अमित कुमार और डीपी सिंह, उप प्रबंधक अमित चौधरी, सहायक प्रबंधक अभिषेक अरोड़ा और विभाग के अन्य कर्मचारियों की सहायता तथा संविदा कर्मियों की मदद से पाइप बदलने की चुनौतियों का सामना किया। सभी कार्य सफलतापूर्वक और ससमय निष्पादित किए गए।

ये खबर भी पढ़ें : पूर्व गृहमंत्री के बंगले ताला तोड़ना, BJP विधायक रिकेश सेन का कब्जा, Bhilai Steel Plant पर खुला राज, पढ़िए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई टाउनशिप में हर संडे को मनेगा ‘कम्युनिटी ड्राइ-डे’
Next: ESIC और Employees Provident Fund Organization पर बाहर आई अंदर की बात

Related Stories

A musical evening was organised at the BSP OA Building on the birth anniversary of Bharat Ratna Lata Mangeshkar
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर बीएसपी ओए बिल्डिंग में सजी गीतों की महफिल

Azmat ali 29/09/2026
BSL BAKS Preparations for an indefinite hunger strike and silent procession protest at the CGM office
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: आमरण अनशन और मौन जुलूस से पहले सीजीएम आफिस पर दिखा रहे गुस्सा

Azmat ali 29/09/2026
SAIL News Letter to SAIL CMD urging a bonus equivalent to one months salary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: रेगुलर कर्मियों को 1 माह की सैलरी के बराबर दें बोनस, कुमार अमित का पत्र सीएमडी को

Azmat ali 29/09/2026

You May Have Missed

A musical evening was organised at the BSP OA Building on the birth anniversary of Bharat Ratna Lata Mangeshkar
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर बीएसपी ओए बिल्डिंग में सजी गीतों की महफिल

Azmat ali 29/09/2026
BSL BAKS Preparations for an indefinite hunger strike and silent procession protest at the CGM office
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: आमरण अनशन और मौन जुलूस से पहले सीजीएम आफिस पर दिखा रहे गुस्सा

Azmat ali 29/09/2026
SAIL News Letter to SAIL CMD urging a bonus equivalent to one months salary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: रेगुलर कर्मियों को 1 माह की सैलरी के बराबर दें बोनस, कुमार अमित का पत्र सीएमडी को

Azmat ali 29/09/2026
intuc-to-stage-unique-protest-on-the-30th-ahead-of-the-sail-bonus-meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में 39 माह का बकाया एरियर: 39 कर्मचारी होंगे अर्धनग्न, RSP में 30 को अनोखा प्रदर्शन, आखिर क्यों INTUC ने उठाया ऐसा कदम?

Azmat ali 29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.