Skip to content
28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल के डिप्लोमा इंजीनियर्स का बोकारो में 23 को महासम्मेलन, कॅरियर ग्रोथ, प्रमोशन, ई-0 परीक्षा पर होगी बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल के डिप्लोमा इंजीनियर्स का बोकारो में 23 को महासम्मेलन, कॅरियर ग्रोथ, प्रमोशन, ई-0 परीक्षा पर होगी बात

04/02/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant SAIL Diploma Engineers will have a general conference on 23rd, there will be talk about career growth, promotion, E-0 exam

DEFI कोर कमिटी और सेल के राउरकेला स्टील प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट का होगा प्रतिनिधित्व।

आरएसपी, बीएसएल, आइएसपी, डीएसपी के प्रतिनिधि उठाएंगे आवाज।

E-0 प्रोमोशन पॉलिसी में बदलाव, E-0 एग्जाम में एक्सपीरियंस मार्क्स को ज्वाइंनिंग डेट से कराने, जूनियर ऑफिसर परीक्षा में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। 23 फरवरी 2025 (रविवार) को बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन BIDU का महासम्मेलन है। बोकारो के सेक्टर 2 कला केंद्र में डिप्लोमा इंजीनियर्स के महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन में DEFI कोर कमिटी और सेल के सभी यूनिट जैसे राउरकेला स्टील प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट से डिप्लोमा अभियन्ताओं के संगठनों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों और डिप्लोमा इंजीनियर्स के कॅरियर ग्रोथ,प्रोमोशन पॉलिसी, जूनियर इंजीनियर पदनाम सहित सभी समस्याओं पर चर्चा होगी।

इसके साथ ही डिप्लोमा इंजीनियर्स के प्रमुख लक्ष्य E-0 प्रोमोशन पॉलिसी में बदलाव को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उसके बाद बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों में कार्यरत डिप्लोमाधारी कर्मचारियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

इसमें मुख्य रूप से सीआरएम-3 विभाग से राहुल सिंह, एसएमएस-2 से कौशल और टीम, एसीबीएस से राजीव उरांव क्रमशः हिंदी, भोजपुरी, और नागपुरी भाषा मे संगीत प्रस्तुत करेंगे।

इस महासम्मेलन के माध्यम से इस बात को प्रदर्शित किया जाएगा कि सेल के सभी यूनिट के डिप्लोमा होल्डर एकजुट हैं और अपने E-0 प्रोमोशन पॉलिसी में बदलाव, E-0 एग्जाम में एक्सपीरियंस मार्क्स को ज्वाइंनिंग डेट से कराने, जूनियर ऑफिसर परीक्षा में सीटों की संख्या बढ़ाने जैसे तमाम मुद्दों के लिए एकसाथ प्रयासरत हैं।

संदीप कुमार, रितेश कुमार, रत्नेश मिश्रा, प्रेमनाथ राम, पप्पू यादव, नितेश कुमार सिंह, नाबा हेम्ब्रम, राजीव उरांव, जितेंद्र कुमार आदि ने तैयारियों को लेकर बैठक की।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL News: राउरकेला इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ अप्रैल-जनवरी में रिकॉर्ड बनाया, दुर्गा-पार्वती का कमाल
Next: हादसे में जख्मी BSP कर्मचारी का काटना पड़ा पैर, 3 घंटे तक स्टेरिंग में फंसा रहा चालक

Related Stories

SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026

You May Have Missed

SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026
NMDC-5427-Crore-Project-Pellet-Plant-Nagarnar-Bailadila (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC 5427 करोड़ परियोजना: बैलाडीला के लौह अयस्क से नगरनार में बनेंगे पेलेट, बचेली से नगरनार तक 135 किलोमीटर की स्लरी पाइपलाइन

Azmat ali 27/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.