Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BIG NEWS: अधिकारियों के हाउस पर्क्विज़िट टैक्स की राशि खाते में जमा, आज रात खुलेगा EL Encashment विंडो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BIG NEWS: अधिकारियों के हाउस पर्क्विज़िट टैक्स की राशि खाते में जमा, आज रात खुलेगा EL Encashment विंडो

Azmat ali 28/02/2026 (Last updated: 28/02/2026) 1 minute read
SAILl-Big-News-House-Perquisites-Tax-Amount-Deposited-in-Officers-Accounts-EL-Encashment-Counter-To-Open-Tonight

सेल क्वार्टर में रहने वाले अधिकारियों को हाउस पर्क्विज़िट टैक्स एक्सेम्प्शन/रीइम्बर्समेंट (HPTXR) की राशि उनके खातों में जमा।

  • EL Encashment (अर्जित अवकाश नकदीकरण) के लिए काउंटर शनिवार रात 12 बजे से खोल दिए जाएंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई/बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए होली से पहले बड़ी खुशखबरी आई है। रंगों के इस उत्सव के बीच प्रबंधन की ओर से दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिससे कर्मचारियों और अधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

सेल क्वार्टर में निवास करने वाले अधिकारियों को हाउस पर्क्विज़िट टैक्स एक्सेम्प्शन/रीइम्बर्समेंट (HPTXR) की राशि उनके खातों में जमा कर दी गई है। यह राशि हाउस पर्क्विज़िट टैक्स छूट के तहत दी गई है।

संबंधित सदस्यों के खातों में क्रेडिट की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम कर्मचारियों के अधिकारों और सुविधाओं को सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण प्रयास है।

प्रबंधन का मानना है कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कर्मचारियों की संतुष्टि और सुरक्षा पर निर्भर करती है। कर्मचारियों को समय पर वित्तीय लाभ मिलने से उनका मनोबल और कार्यक्षमता दोनों सुदृढ़ होते हैं। HPTXR की राशि का भुगतान इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

इसके साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक और अहम सूचना दी गई है। EL Encashment (अर्जित अवकाश नकदीकरण) के लिए काउंटर शनिवार रात 12 बजे से खोल दिए जाएंगे। कर्मचारी और अधिकारी आवेदन कर सकेंगे।

जिन कर्मचारियों को अर्जित अवकाश का नकदीकरण कराना है, वे नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से उन कर्मचारियों के लिए उपयोगी होगी, जिन्हें तत्काल वित्तीय आवश्यकता है।

होली के अवसर पर आई इस वित्तीय राहत ने कर्मचारियों के बीच उत्सव का माहौल और भी खुशनुमा बना दिया है। IOA अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने सभी सदस्यों के लिए ये अच्छी खबर बताई। उन्होंने कहा-सेल प्रबंधन की ओर से ये सौगात दी गई है। होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और सुरक्षा की कामना की है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: अधिकारियों के लिए प्रैक्टिकल लीडरशिप इमर्शन प्रोग्राम शुरू, पढ़ें क्यों है जरूरी
Next: SAIL कर्मचारियों के SESBF के 2400 करोड़ NPS में ट्रांसफर करने का विरोध, ट्रस्ट की 86वीं बैठक के मिनट्स पर उठे सवाल

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.