Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL CMD रेस में आलोक वर्मा, प्रिय रंजन, मनीष राज गुप्ता, अशोक पंडा, अनीस भी, 9 के बाद आएगी शॉर्ट लिस्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CMD रेस में आलोक वर्मा, प्रिय रंजन, मनीष राज गुप्ता, अशोक पंडा, अनीस भी, 9 के बाद आएगी शॉर्ट लिस्ट

Azmat ali 01/03/2026 (Last updated: 01/03/2026) 1 minute read
SAIL BIG NEWS Manish Raj Gupta Alok Verma Priya Ranjan Ashok Panda Anish also in the Race for SAIL CMD

सेल सीएमडी अमरेंदु प्रकाश के इस्तीफे के बाद नए सीएमडी की तलाश। किसी आइएएस को बतौर सीएमडी लाने की भी तैयारी?

  • PESB की ओर से विज्ञापन जारी होने के बाद एप्लीकेंट द्वारा ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख 26 फरवरी रही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के नए सीएमडी की कुर्सी पर बैठने वालों की रेस काफी रोमांचक होती जा रही है। अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल 1 अप्रैल तक है।

आवेदन करने वालों में सेल के डायरेक्टर माइनिंग मनीष राज गुप्ता, डायरेक्टर फाइनेंस अशोक पंडा के अलावा राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा, बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन और बीएसएल के ईडी प्रोजेक्ट अनीस सेनगुप्ता आदि का नाम सामने आ रहा है।

PESB की ओर से विज्ञापन जारी होने के बाद एप्लीकेंट द्वारा ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख 26 फरवरी रही। वहीं, प्राइवेट कंपनी के एप्लीकेंट को छोड़कर सभी एप्लीकेंट के मामले में नोडल ऑफिसर/ऑर्गनाइजेशन के हेड/कॉम्पिटेंट अथॉरिटी/एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी/कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी के लिए PESB को एप्लीकेशन फॉरवर्ड करने की आखिरी तारीख 9 मार्च 2026 को शाम 05:00 बजे तक है। इसलिए इसके बाद शार्ट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी कि दूसरी कंपनियों से कौन-कौन इंटरव्यू के लिए सामने आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: अधिकारियों के हाउस पर्क्विज़िट टैक्स की राशि खाते में जमा, आज रात खुलेगा EL Encashment विंडो

अपनी-अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए सभी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रबल दावेदारों में मनीष राज गुप्ता, आलोक वर्मा, अशोक पंडा माने जा रहे थे। बीएसएल के डीआइसी प्रिय रंजन की इंट्री ने नया समीकरण बना दिया है। सेल कारपोरेट आफिस में करीब 15 साल का कार्य अनुभव दावेदारी को मजबूती प्रदान कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने 60 मकान से कब्जेदारों को खदेड़ा, मार्च में अभियान होगा तेज

डीआइसी प्रिया रंजन बोकारो स्टील प्लांट में कार्यकारी निदेशक (वर्क्स) भी रह चुके हैं। नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में कार्यकारी निदेशक (ऑपरेशन्स) का दायित्व, साथ ही तकनीकी संचालन, उत्पादन योजना एवं कॉर्पोरेट रणनीति से जुड़े विभिन्न नेतृत्वकारी दायित्व संभाल चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bhilai Steel Plant में बड़ा हादसा, ऑपरेटर की जान बाल-बाल बची, पूरा सिस्टम लगा है मामला छुपाने में…

सेल के लिए 26 फरवरी तक आवेदन करने की तारीख थी। जबकि बाहरी के लिए 9 मार्च तक का मौका दिया गया है। सेल में किसी आइएएस को बतौर सीएमडी लाने की भी चर्चा तेज हो चुकी है। इसलिए संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल, तमाम दावों पर यकीन नहीं किया जा सकता है। इंटरव्यू का रिजल्ट तक इंतजार ही करना होगा। बनते-बिगड़ते समीकरण में कुछ भी हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों के SESBF के 2400 करोड़ NPS में ट्रांसफर करने का विरोध, ट्रस्ट की 86वीं बैठक के मिनट्स पर उठे सवाल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: MOIL Limited के CMD वी. सुरेश को मिल सकता है SAIL के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार या कोई सेक्रेटरी…?
Next: Good News: रोड एक्सीडेंट में घायलों की मदद कर पा सकते है सवा लाख रुपए और केंद्रीय सरकार से सम्मान

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.